एपीजे अब्दुल कलाम की 88वीं जयंती, PM मोदी ने सांझा किया मिसाइल मैन से जुड़ा वीडियो

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और कहा कि चाहे वह वैज्ञानिक के रूप में हो या राष्ट्रपति के रूप में, राष्ट्र कभी उनके योगदान को नहीं भूल सकता।

विश्वभर में मिसाइल मैन के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आज 88वीं जयंती है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और कहा कि चाहे वह वैज्ञानिक के रूप में हो या राष्ट्रपति के रूप में, राष्ट्र कभी उनके योगदान को नहीं भूल सकता। 
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए एक वीडियो भी सांझा किया। वीडियो में कलाम के जीवन के कुछ पलों की झलकियां दिखाई गईं हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘डॉ. कलाम को उनकी जयंती पर नमन। चाहे वह एक वैज्ञानिक के रूप में हो या फिर राष्ट्रपति के रूप में, देश के विकास में उनके योगदान को भारत कभी भूल नहीं सकता। उनके जीवन का सफर लाखों लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।’’ 

देश के 11वें राष्ट्रपति रहे अबुल पाकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्तूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम शहर में हुआ था। आज उनकी 88वीं जयंती है। कलाम को उनकी साधारण जीवन शैली के लिए भी याद किया जाता है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन के दरवाजे आम जनता के लिए खोले। उन्हें ‘‘जनता का राष्ट्रपति’’ भी कहा जाता है। 

Desk Team