रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जनवरी 2026 से बढ़ेगी सैलेरी! 8वां वेतन आयोग लाएगा नई उम्मीदें

Summary :

8th Pay Commission: भारतीय रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को हरी झंडी दे दी है। इसके लागू होने से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ना तय है। आने वाले समय में कर्मचारियों के वेतन पर बढ़ने वाले खर्च को लेकर अभी से तैयारी में जुट गया है। यह फैसला सिर्फ वेतन बढ़ोतरी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सरकारी सेवा ढांचे में व्यापक सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इसी को देखते हुए रेलवे ने अपने फाइनेंस को मजबूत करने के लिए कई खर्च-कटौती और सेविंग से जुड़े…

8th Pay Commission: भारतीय रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को हरी झंडी दे दी है। इसके लागू होने से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ना तय है। आने वाले समय में कर्मचारियों के वेतन पर बढ़ने वाले खर्च को लेकर अभी से तैयारी में जुट गया है। यह फैसला सिर्फ वेतन बढ़ोतरी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सरकारी सेवा ढांचे में व्यापक सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इसी को देखते हुए रेलवे ने अपने फाइनेंस को मजबूत करने के लिए कई खर्च-कटौती और सेविंग से जुड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

8th Pay Commission Effective Date: रेलवे के लिए चुनौती और उम्मीदें

8th Pay Commission
8th Pay Commission Effective Date (Image- Social Media)

आठवां वेतन आयोग जनवरी 2025 में गठित किया गया था और इसे अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय मिला है, यानी रेलवे के पास जनवरी 2026 से पहले अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए थोड़ा समय बचा है। सातवें वेतन आयोग के अनुभव से रेलवे को महत्वपूर्ण सबक मिला था। 2016 में जब सातवां वेतन आयोग लागू हुआ था, तब कर्मचारियों की सैलरी में 14 से 26 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे रेलवे पर वेतन और पेंशन का सालाना बोझ करीब 22,000 करोड़ रुपये बढ़ गया था। अब, रेलवे के आंतरिक आकलन के मुताबिक आठवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद यह अतिरिक्त बोझ 30,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

8th Pay Commission: रेलवे का आय बढ़ाने पर फोकस

हालांकि, इस चुनौती को लेकर रेलवे अधिकारी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। अधिकारीयों का कहना है कि बढ़ते खर्च को संभालने की पूरी योजना पहले से तैयार की जा रही है। इसके लिए आंतरिक संसाधनों, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और माल ढुलाई से होने वाली आय बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है।

8th Pay Commission Salary Hike: कर्मचारियों की कितनी सैलरी बढ़ेगी?

8th Pay Commission
8th Pay Commission Salary Hike (Image- Social Media)

सैलरी में बढ़ोतरी के पीछे सबसे अहम भूमिका फिटमेंट फैक्टर की मानी जा रही है। फिटमेंट फैक्टर वह मल्टीप्लायर है जिसके जरिए बेसिक पे को संशोधित किया जाता है। अगर 2.0 के फिटमेंट फैक्टर को आधार मानें, तो एक अनुमान के जरिए सैलरी में बदलाव को समझा जा सकता है। मान लीजिए अगर किसी कर्मचारी का बेसिक सैलरी ₹76,500, महंगाई भत्ता ₹44,370 और मकान किराया भत्ता ₹22,950 है, तो कुल महीने का वेतन ₹1,43,820 बनता है। वेतन संशोधन के बाद बेसिक वेतन बढ़कर करीब ₹1,53,000 हो सकता है और HRA बढ़कर लगभग ₹41,310 तक पहुंच सकता है। इससे कुल मासिक वेतन करीब ₹1,94,310 हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: कोर्ट: ‘फैसला देना जल्दबाजी और गलत होगा’, क्या है नेशनल हेराल्ड केस; जिसमें गांधी परिवार को मिली बड़ी राहत

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।