रसोई गैसे सिलेंडर के दाम एक जून से देशभर में बढाये गये हैं और बिना सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर आज आधी रात से 25 रुपये तथा सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर एक रुपये 23 पैसे मंहगा हो जाएगा।
देश की सबसे बड़ तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक जून से सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 497 रुपये 37 पैसे का मिलेगा। मई में इसकी कीमत 496 रुपये 14 पैसे थी।
इसके साथ ही दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि की गयी है। मई में इसकी कीमत 712 रुपये 50 पैसे थी जो जून में बढकर 737 रुपये 50 पैसे हो जाएगी।
इंडियन ऑयल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रसोई गैस की कीमतों में परिवर्तन और डॉलर की तुलना में रुपये की विनिमय दर में आये बदलवों के मद्देनजर रसोई गैस की कीमतें बढाई गयीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



