लोकसभा चुनाव नतीजे LIVE : राजस्थान में बीजेपी का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का बुरा हाल

Summary :

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों के लिए डाले गए मतों की गणना का काम बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गया। इसके लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

जयपुर : राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों के लिए डाले गए मतों की गणना का काम बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गया। इसके लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। 
 
सबसे पहले डाक मतपत्रों और ईटीपीबीएस मतपत्रों की गणना की जा रही है। उसके बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम से मतों की गणना शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि 25 केन्द्रों पर राउंडवार मतगणना करवाई जाएगी। 
मतगणना स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है ताकि वहां किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं आए। 
LIVE UPDATE :-

-राजस्थान की चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के चंद्रप्रकाश जोशी 576247 मतों के अंतर से जीते। 
-राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल 264081 मतों के अंतर से जीते। 
-राजस्थान की चुरू लोकसभा सीट से भाजपा के राहुल कस्वां 334402 मतों से जीते। 

-राजस्थान की गंगानगर लोकसभा सीट से भाजपा के निहाल चंद 406978 मतों से जीते। 
-राजस्थान में सिर्फ नागौर लोकसभा सीट छोड़कर अन्य सभी 24 सीटों पर बीजेपी निर्णायक बढ़त बनाए हुए है। नागौर सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल एक लाख 70 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी पर बढ़त बनाए हुए हैं।
-झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह भी भारी मतों से जीते। 

-राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा के गजेन्द्र सिंह शेखावत जीते। 
-राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट से भाजपा के भागीरथ चौधरी जीते। उन्होंने कांग्रेस के रिजु झुनझुनवाला को 4,16,424 मत से हराया। 
-राजस्थान की भीलवाडा लोकसभा सीट से भाजपा के सुभाष चंद्र बहेड़िया जीते। उन्होंने कांग्रेस के रामपाल शर्मा को 6,12,000 मत से पराजित किया। 
-राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट से भाजपा के कैलाश चौधरी 3,23,808 मतों से जीते।
दल का नाम                 विजयी   आगे कुल 
भारतीय जनता पार्टी           11             2             25 
इंडियन नेशनल कांग्रेस         0               0             25        
अन्य                                   1             0            25 
-झालावाड़ लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह भी भारी वोटों से जीत की ओर। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद शर्मा पर 4 लाख 53 हजार 586 वोटों से बनाई है बढ़त।  
-झालावाड़ लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह भी भारी मतों से जीत की ओर। दुष्यंत ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद शर्मा पर  4 लाख 53 हजार 586 वोटों से बनाई है बढ़त।  

–राजस्थान के जयपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के राज्यवर्धन सिंह राठौर अपनी प्रतिद्वंदी कृष्णा पुनिया से 3 लाख 89 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
-राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लोकसभा चुनावों में भाजपा की संभावित जीत और पार्टी को नयी उंचाईयों पर ले जाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच वर्षो में किये गये काम और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को दिया। उन्होंने इसके लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। 
-राजस्थान में बीजेपी की सुनामी सी दिखाई पड़ रही है। पार्टी की 24 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। जबकि  
कांग्रेस ने बीएस एक सीट पर ही अपनी बढ़त बनाई हुई है।  
-राजस्थान की जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 91 हजार 493 वोटों से बनाई बढ़त।उनके मुकाबले यहां कांग्रेस से कृष्णा पूनिया चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार भी इस सीट से राठौर 332896 वोटों से जीते थे।
-राजस्थान की सभी 21 सीटों पर बीजेपी ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस ने पहले पांच सीटों पर बढ़त बनाई थी, मगर उससे बरकरार नहीं रख पाई।  
-उदयपुर में बीजेपी को बढ़तउदयपुर से बीजेपी के अर्जुुन मीणा आगे चल रहे है।  अजमेर सीट पर भी बीजेपी आगे चल रही है। 
-राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं। 
मतगणना में सात सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।  

Ujjwal Jain