Modi शपथ ग्रहण समारोह : मोदी सहित राजनाथ-अमित शाह और गडकरी ने ली शपथ

Summary :

आज नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन परिसर में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। आपको बता दे कि इस शपथग्रहण समारोह में 6000 मेहमानों को न्यौता भेजा गया है।

आज नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन परिसर में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। आपको बता दे कि मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी ने मंत्री पद की शपथ ली।
 

UPDATE : –

– मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रवीण कुमार जुगनुथ, नेपाल के प्रधान मंत्री केपी शर्मा ओली और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैथिपाला सिरिसेना राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई देते हैं
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ गुरुवार को शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों के नामों की सूची इस प्रकार है: 

नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री 

कैबिनेट मंत्रियों की सूची –
1 राजनाथ सिंह 
2 अमित शाह 
3 नितिन गडकरी 
4 डी वी सदानंद गौड़ा 
5 निर्मला सीतारमण 
6 राम विलास पासवान 
7 नरेन्द्र सिंह तोमर 
8 रविशंकर प्रसाद 
9 हरसिमरत कौर 
10 थावर चंद गहलोत 
11 डॉ. एस जयशंकर 
12 रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ 
13 अर्जुन मुंडा 
14 स्मृति ईरानी 
15 डॉ. हर्षवर्धन 
16 प्रकाश जावडे़कर 
17 पीयूष गोयल 
18 धर्मेंद्र प्रधान 
19 मुख्तार अब्बास नकवी 
20 प्रह्लाद जोशी 
21 डॉ. महेन्द्र नाथ पांडे 
22 अरविंद सावंत 
23 गिरिराज सिंह 
24 गजेन्द्र सिंह शेखावत 
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 
1 संतोष कुमार गंगवार 
2 राव इंद्रजीत सिंह 
3 श्रीपद येसो नायक 
4 डॉ. जितेन्द्र सिंह 
5 किरेन रिजिजू 
6 प्रह्लाद पटेल 
7 राजकुमार सिंह 
8 हरदीप सिंह पुरी 
9 मनसुख लाल मंडाविया 
राज्य मंत्री – 
1 फग्गन सिंह कुलस्ते 
2 अश्विनी कुमार चौबे 
3 अर्जुन राम मेघवाल 
4 वी के सिंह 
5 कृष्ण पाल गुर्जर 
6 रावसाहेब दादाराव दानवे 
7 गंगापुरम किशन रेड्डी 
8 पुरुषोत्तम रुपाला 
9 राम दास अठावले 
10 साध्वी निरंजन ज्योति 
11 बाबुल सुप्रियो 
12 संजीव कुमार बालियान 
13 संजय धोत्रे 
14 अनुराग सिंह ठाकुर 
15 सुरेश अंगडी़ 
16 नित्यानंद राय 
17 रतन लाल कटारिया 
18 बी मुरलीधरन 
19 रेणुका सिंह सरुता 
20 सोम प्रकाश 
21 रामेश्वर तेली 
22 प्रताप चंद्र सारंगी 
23 कैलाश चौधरी 
24 देवश्री चौधरी 
– शपथ ग्रहण समारोह हुआ समाप्त
–  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कुल 58 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली
– ओडिशा के बालासोर से नवनिर्वाचित सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने मंत्री पद की शपथ ली
– पुरुषोत्तम रुपाला, साध्वी निरंजन ज्योति,  संजय शामराव धोत्रे ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली
– रामदास अठावले ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली
–  सोम प्रकाश और रामेश्वर तेली ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली
– सुरेश आंगड़ी, नित्यानंद राय, रतन  लाल कटारिया, वी मुरलीधरन, रेणुका सिंह सारुता ने भी मंत्री पद की शपथ ली

– अनुराग सिंह ठाकुर ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली
– बाबुल सुप्रियो, संजीव बाल्यान ने मंत्री पद की शपथ ली

–  अर्जुन राम मेघवाल ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली
– फग्गन सिंह कुलस्ते, कृष्ण पाल गुज्जर, रावसाहेब दादाराव दानवे ने केन्द्रीय राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली
– अश्विनी कुमार चौबे और वी के सिंह  ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली
– प्रहलाद पटेल और हरदीप सिंह पुरी ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली
– सुरेश अंगडी़, नित्यानंद राय, रतन लाल कटारिया, बी मुरलीधरन, रेणुका सिंह सरुता, सोम प्रकाश, रामेश्वर तेली, प्रताप चंद्र सारंगी, कैलाश चौधरी, देवश्री चौधरी ने केन्द्रीय राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली
– किरण रिजिजू और डॉ.जितेंद्र सिंह ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली
– मोदी मंत्रिमंडल में 24 कैबिनेट मंत्री शमिल 
– शिवसेना के अरविंद सावंत और गिरिराज सिंह ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।

– महेंद्र नाथ पांडेय ने शपथ ली
– धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी और प्रहलाद जोशी केंद्रीय मंत्रियों के रूप में शपथ लेते हैं
–  डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर और पीयूष गोयल ने केंद्रीय मंत्रियों के रूप में शपथ ली
– स्मृति ईरानी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
– अर्जुन मुंडा ने शपथ ली

– एस. जयशंकर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शपथ ली
– सदानंद ने  कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
–  भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद और हरसिमरत कौर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
– रामविलास पासवान और नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्रीय मंत्रियों के रूप में शपथ ली
– थावर चंद गहलोत और प्रकाश जावडे़कर ने शपथ ली
– अहमदाबाद: शपथ ग्रहण समारोह देख रहे पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी
– नितिन गडकरी और निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय मंत्रियों के रूप में शपथ ली
–  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली
–  लखनऊ के भाजपा सांसद राजनाथ सिंह ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली
– राष्ट्रपति भवन : थोड़ी देर में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी 
– मोदी दूसरे कार्यकाल के लिए भारत के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेते हुए

– राष्ट्रपति भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 


– राष्ट्रपति भवन पहुंच रहे है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

– मोदी शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुषमा स्वराज राष्ट्रपति भवन पहुंचीं
– कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
– रविशंकर प्रसाद, अमित शाह, हरसिमरत कौर बादल, पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर और अन्य नेता राष्ट्रपति भवन में मंच पर।
– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
– वे मंत्रिमंडल में जेडीयू के केवल 1 व्यक्ति को चाहते थे, इसलिए यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक भागीदारी थी। हमने उन्हें सूचित किया कि यह ठीक है हमें इसकी आवश्यकता नहीं है। यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, हम पूरी तरह से एनडीए में हैं और परेशान नहीं हैं। हम एक साथ काम कर रहे हैं, कोई भ्रम नहीं है – नीतीश कुमार
– पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी राष्ट्रपति भवन पहुंचे
– अभिनेता रजनीकांत और उनकी पत्नी लता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
– भाजपा नेता निर्मला सीतारमण और गिरिराज सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
– राजनाथ सिंह और बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी राष्ट्रपति भवन पहुंचे
– सुषमा के मंत्री बनने को लेकर अभी सस्पेंस है
– बिहार में बीजेपी की साथी JDU के सरकार में शामिल होने पर सस्पेंस अभी बरकरार है
– राष्ट्रपति भवन पहुंचे अमित शाह
– मोदी के चाणक्य कहे जाने वाले अरुण जेटली राष्ट्रपति भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे. उनकी पत्नी, बेटे और बेटी शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंच गए हैं
– एस. जयशंकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं 
– जैसा की माना जा रहा था भाजपा अध्यक्ष अमित शाह केंद्र सरकार में मंत्री बन सकते हैं। गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी ने ट्वीट कर अमित शाह को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बधाई दी। 
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों से मुलाकात करेंगे। ये सांसद बतौर मंत्री गुरुवार शाम को उनके साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। 
– सूत्रों के अनुसार ,शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिन सांसदों के पास फोन गया है, उनमें पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, धर्मेद्र प्रधान, रविशंकर प्रसाद, मुख्तार अब्बास नकवी, अर्जुन राम मेघवाल, प्रकाश जावड़ेकर, जितेंद्र सिंह, बाबुल सुप्रियो, सदानंद गौड़ा, किरन रिजिजू, राज्यवर्धन सिंह राठौर, किशन रेड्डी, प्रह्लाद पटेल, सुरेश अंगदी, स्मृति ईरानी, कैलाश चौधरी, किशनपाल गुर्जर, पुरुषोत्तम रूपाला और मनसुख मांडवीय हैं। 
– शिवसेना, जनता दल- यूनाइटेड (जद-यू), अपना दल, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और असम गण परिषद (अगप) से एक-एक मंत्री होगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सहयोगियों में अब तक लोजपा के राम विलास पासवान, अकाली दल से हरसिमरत कौर बादल, शिव सेना के अरविंद सावंत और रिपब्लिकन पार्टी से रामदास अठावले को भी फोन आए हैं। 
– इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और नई सरकार में शामिल होने वाले सांसदों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई।
-पंजाब के CM  कैप्टन अमरिंदर सिंह आज शाम को होने वाली PM मोदी के शपथग्रहण सामारोह में नहीं होगें शामिल
-संजय राउत ने कहा शिवसेना से एक नेता मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उद्धव जी ने अरविंद सावंत का नाम दिया है, वे मंत्री पद की शपथ लेंगे।
-बरेली से भाजपा के सांसद संतोष गंगवार लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर बनेंगे. वह नए सांसदों को दिलाएंगे शपथ। 
-भारत पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री आज शाम को राष्ट्रपति भवन में PM नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि शाम सात बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में नरेन्द्र मोदी एवं उनके मंत्रिपरिषद को शपथ दिलायेंगे । इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की वरिष्ठ सोनिया गांधी सहित शीर्ष विपक्षी नेता, उद्योग जगत के दिग्गज, फिल्मी सितारे, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और बिम्सटेक सदस्य देशों के नेता मौजूद रहेंगे। 

मोदी के शपथ ग्रहण के लिये दिल्ली पहुंचे कई फिल्मी सितारे 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में करन जौहर, रजनीकांत, बोनी कपूर और कंगना रनौत जैसी बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। 
फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर और अभिनेता शाहिद कपूर ने पीटीआई-भाषा से इस बात की पुष्टि की है कि वे शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद रहेंगे। 
फिल्मकार बोनी कपूर ने कहा कि वह इस समारोह का हिस्सा बनकर “खुशकिस्मत” महसूस करेंगे। 
कपूर ने कहा, “जिस तरह की जीत उन्हें मिली है, यह जश्न जैसा है। यह लोकतंत्र का उत्सव है। कुछ अच्छा हुआ है और यह आगे भी होता रहेगा।” 
मुंबई से रवाना होने से पहले रनौत ने संवाददाताओं से कहा कि वह मोदी को भविष्य के लिये शुभकामनाएं देती हैं। 
पिछले साल प्रधानमंत्री ने बॉलीवुड के प्रतिनिधिमंडल से दो बार मुलाकात की थी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की थी। 
दोनों बैठकों के आयोजकों में से एक निर्माता महावीर जैन ने बताया कि राजकुमार हिरानी, रजनीकांत, आनंद एल राय, करन जौहर, सुशांत सिंह राजपूत, दिव्य खोसला कुमार, काजल अग्रवाल, मंगेश हदावले और अभिषेक कपूर इस समारोह में शामिल हो रहे हैं। 

नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिये बिम्स्टेक देशों के नेता दिल्ली पहुंचे 
प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिये श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना और भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय त्शेरिंग बृहस्पतिवार को यहां पहुंच गए । 
बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद मोदी एवं उनके मंत्रिपरिषद के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिये कल रात ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गए थे। 
आज सुबह मारिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भारत आए । जगन्नाथ जानवरी में भारत आए थे और वे प्रवासी भारतीय दिवस पर मुख्य अतिथि भी थे । 
भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय त्शेरिंग का दिल्ली आने पर विदेश सचिव विजय गोखने ने गर्मजोशी से आगवानी की । शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिये थाईलैंड के विदेश दूत एवं मंत्री ग्रिसाडा बूनरैक भी आज सुबह यहां पहुंचे । 
प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिये म्यामां के राष्ट्रपति यू विन मिंट भी पहुंच गए हैं । 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा कि किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव भी दिल्ली पहुंच गए हैं । 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ”हमें नयी दिल्ली में समारोह में इन गणमान्य लोगों की उपस्थिति से खुशी है।” 
भारत ने मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग :बिम्सटेक: देशों के नेताओं को भी आमंत्रित किया है। भारत के अलावा बिम्सटेक में बांग्लादेश, म्यामां, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं। 
मोदी ने 2014 में शपथ ग्रहण समारोह के लिए पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सहित सभी दक्षेस नेताओं को आमंत्रित किया था। 
गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिये फिल्म, खेल और उद्योग जगत की कई मशहूर हस्तियों को न्योता भेजा गया है। इनमें फिल्म स्टार शाहरुख खान और रजनीतकांत, पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल शामिल हैं। 
नामचीन उद्योगपतियों मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और रतन टाटा को भी समारोह में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया है। 
वहीं पूर्व धावक पी टी ऊषा, अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, हरभजन सिंह, ल, बेडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और जिम्नास्ट दीपा करमाकर को भी न्योता भेजा गया है। 

Shera Rajput