अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अपने देश के जीएसपी व्यापार कार्यक्रम के तहत भारत को विकासशील देश के नाते मिलने वाली शुल्क छूट खत्म किए जाने को लेकर शनिवार को मांग की कि इस विषय पर प्रधानमंत्री मोदी देश को विश्वास में लें।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवादाताओं से कहा, ”अमेरिका की सरकार ने जीएसपी व्यापार कार्यक्रम के तहत भारत को मिला दर्जा वापस ले लिया है। इसका देश की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर होगा। इससे देश की भारत के कुल निर्यात के 16 फीसदी पर असर होगा। कुल 54.4 अरब डॉलर का निर्यात प्रभावित होगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जब आर्थिक विकास की दर गिर गई है और बेरोजगारी 45 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है तो अमेरिकी सरकार का कदम और नुकसान करने वाला है।’’ सुरजेवाला ने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं कि वह देश को विश्वास में लें और देश को बताएं कि वह इस गंभीर आर्थिक संकट से उबरने के लिए क्या कदम उठाने वाले हैं।’’
गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जीएसपी व्यापार कार्यक्रम के तहत भारत को प्राप्त लाभार्थी विकासशील देश का दर्जा खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिका को ‘‘अपने बाजार तक समान और तर्कपूर्ण पहुंच’’ देने का आश्वासन नहीं दिया है।
‘जेनरेलाइज सिस्टम ऑफ प्रेफरेंस’ (जीएसपी) अमेरिका का सबसे बड़ा और पुराना व्यापार तरजीही कार्यक्रम है। इसका लक्ष्य लाभार्थी देश के हजारों उत्पादों को बिना शुल्क प्रवेश की अनुमति देकर आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मैंने यह तय किया है कि भारत ने अमेरिका को अपने बाजार तक समान और तर्कपूर्ण पहुंच देने का आश्वासन नहीं दिया है।
तदनुसार, पांच जून, 2019 से भारत को प्राप्त लाभार्थी विकासशील देश का दर्जा समाप्त करना बिल्कुल सही है।’’ गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ देश की सरकार ने पहले दिन ही आम आदमी को झटका दे दिया।
बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ा दिए और सब्सिडी वाला सिलेंडर की कीमत 1.23 रुपये बढ़ दिए। बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर उन गृहणियों पर पड़ेगा जिन्होंने उज्वला योजना के तहत गैस लिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी से बड़ी विनम्रता से आग्रह करते हैं कि इस बढ़ोतरी को वापस लिया जाए।’’


Download Android App
Download iOS App



