असम के करीमगंज से कथित रूप से लव जिहाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो बच्चों के पिता को खुद की असल पहचान छिपाकर लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कबीर हुसैन के रूप में हुई है।
उसने फेसबुक पर हिंदू नाम राजदीप दास नाम से आईडी बनाई। हुसैन ने इस आईडी से कई हिंदू लड़कियों से संपर्क किया और उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाया। कबीर हुसैन के फर्जीवाड़े का खुलासा रविवार को उस वक्त हुआ जब वह एक हिंदू लड़की से शादी करने के लिए भागने की फिराक में था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



