केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपना काम आठ दिनों में पूरा नहीं किया तो वे लोगों से कहेंगे कि कानून व्ववस्था हाथ में लेकर धुलाई कर दो। गडकरी ने यह बयान लघु उद्योग भारती के नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में दिया। इस दौरान उन्होंने काफी नाराजगी भी व्यक्त की।
नितिन गडकरी ने एमएसएमई सेक्टर में कार्य करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुडे़ संगठन लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने हाल में कुछ अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर कुछ मामले नहीं सुलझते हैं तो वह लोगों से कहेंगे कि धुलाई कर दो।
गडकरी ने कहा, ‘हमारे पास यह लालफीताशाही क्यों है, ये सब इंस्पेक्टर क्यों आते हैं। वे रिश्वत लेते हैं, मैं उनके मुंह पर कहता हूं कि आप सरकारी नौकर हैं, मैं जनता के द्वारा चुना गया हूं। मैं लोगों के प्रति जवाबदेह हूं। यदि आप चोरी करते हैं, तो मैं कहूंगा कि आप एक चोर हैं।’
इसी दौरान ने उन्होंने कहा, ‘ मैंने आज आरटीओ कार्यालय में एक बैठक की,जिसमें परिवहन आयुक्त और ने भाग लिया। मैंने उनसे कहा कि आप आठ दिनों के भीतर इस समस्या को हल करें, अन्यथा मैं लोगों को कानून हाथ में लेकर धुलाई करने को कहूंगा।’ उन्होंने आगे कहा कि उनके शिक्षकों ने यह सिखाया है कि उस सिस्टम को बाहर फेंक दो जो न्याय नहीं देती है।


Download Android App
Download iOS App



