Aadhar Card Rule Change: आज के समय में सबसे अधिक जरुरी दस्तावेजों ली लिस्ट में अगर कुछ शामिल है तो वो है आधार कार्ड। जी हां, बिना आधार कार्ड आप कोई भी जरूरी कार्य नहीं कर सकते हैं। हर छोटे से बड़े कामों में आधार कार्ड का यूज होता है। इसमें टिकट बुकिंग से लेकर बैंक से जुड़े कई कार्य शामिल हैं। आधार कार्ड में आपकी जानकारियां लिखी होती हैं।
हालांकि, लोग समय-समय पर इसमें बदलाव करते हैं। आधार कार्ड में नाम से लेकर पता तक बदल सकते हैं। आधार कार्ड को UIDAI की तरफ से रेगुलेट किया जाता है। ऐसे में अब UIDAI ने आधार कार्ड के लिए नए नियम लाए हैं। नए नियम के अनुसार अब आधार कार्ड को अपडेट कराना और भी आसान हो जाएगा।
UIDAI New Rules: आधार कार्ड में नाम अपडेट करने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स ज़रूरी हैं?

आधार कार्ड में नाम अपडेट करवाने के लिए UIDAI कई प्रकार के दस्तावेज़ स्वीकार करता है, जिनमें पासपोर्ट को सबसे विश्वसनीय माना जाता है। इसके अलावा पैन कार्ड और वोटर आईडी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की श्रेणी में आते हैं। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी पहचान पत्र और विवाह प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज़ भी नाम अपडेट प्रक्रिया में उपयोग किए जा सकते हैं। UIDAI की ओर से कहा गया है कि जल्द ही! घर बैठे आराम से आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करें। ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए। अब आधार केंद्र पर कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही यूआईडीएआई ने नया आधार फेस आईडी ऐप लॉन्च किया है और जल्द ही इसी ऐप के जरिए आधार कार्ड में लोग खुद से ही अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे।
Coming Soon! Update Mobile number in Aadhaar from the comfort of your home — through OTP & Face Authentication.
No more standing in the queue at the Aadhaar Centre.
Stay tuned…
Download now!
Android: https://t.co/f6QEuG8cs0
iOS: https://t.co/RUuBvLwvsQEarly adopters… pic.twitter.com/ZDjguIc9rZ
— Aadhaar (@UIDAI) November 28, 2025
UIDAI Latest Guidelines: आधार कार्ड में पता (Address) अपडेट करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

अगर आप अपने आधार कार्ड में पता बदलना या अपडेट करना चाहते हैं, तो UIDAI कई तरह के दस्तावेज़ स्वीकार करता है। आप निम्न में से कोई भी दस्तावेज़ जमा कर सकते हैं:
* पासपोर्ट
* बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट
* बिजली, पानी या गैस का बिल
* रेंट एग्रीमेंट
* वोटर आईडी कार्ड
* हाउस टैक्स/प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद
* राशन कार्ड
इन्हें पता प्रमाण (Address Proof) के रूप में मान्यता दी जाती है।
Aadhar Card Rule Change: आधार कार्ड में जन्मतिथि (Date of Birth) अपडेट करने के लिए दस्तावेज़

जन्मतिथि में सुधार या बदलाव के लिए UIDAI कुछ मान्य दस्तावेज़ों की मांग करता है। आप इनमें से किसी का उपयोग कर सकते हैं:
* जन्म प्रमाण पत्र
* पासपोर्ट
* 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
ध्यान रखें कि जन्मतिथि अपडेट करने के लिए पैन कार्ड स्वीकार नहीं किया जाता।
ALSO READ: सोने की कीमत में भारी उछाल, चांदी ऑल टाईम हाई के करीब, जानें प्रमुख शहरों का ताजा भाव


Download Android App
Download iOS App




