Tere Ishq Mein X Review: धनुष-कृति की ‘Tere Ishq Mein’ हुई रिलीज, जानिए प्यार और जूनून की कहानी देख क्या बोली पब्लिक?

Summary :

Tere Ishq Mein X Review: Dhanush और कृति सैनन स्टारर ‘तेरे इश्क़ में’ आखिरकार रिलीज़ हो गई है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। फ़िल्म रोमांस, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का ऐसा मेल पेश करती है, जो इसे एक यादगार लव स्टोरी बनने की ओर ले जाता है। कहानी भले ही सीधी लगती हो, लेकिन उसे पेश करने का अंदाज़ और लीड एक्टर्स की अभिनय क्षमता इसे खास बनाती है। दर्शकों में पहले दिन से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है—और इसका असर शुरुआती बॉक्स ऑफिस नंबरों में भी दिख रहा…

Tere Ishq Mein X Review: Dhanush और कृति सैनन स्टारर ‘तेरे इश्क़ में’ आखिरकार रिलीज़ हो गई है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। फ़िल्म रोमांस, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का ऐसा मेल पेश करती है, जो इसे एक यादगार लव स्टोरी बनने की ओर ले जाता है। कहानी भले ही सीधी लगती हो, लेकिन उसे पेश करने का अंदाज़ और लीड एक्टर्स की अभिनय क्षमता इसे खास बनाती है। दर्शकों में पहले दिन से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है—और इसका असर शुरुआती बॉक्स ऑफिस नंबरों में भी दिख रहा है। चलिए आपको बताते है क्या रहा पब्लिक का रिव्यु?

Tere Ishq Mein X Review : जानिए प्यार और जूनून की कहानी देख क्या बोली पब्लिक?

Tere Ishq Mein X Review
Tere Ishq Mein X Review( Source: Social Media)

कृति सेनन और Dhanush की जोड़ी ट्रेलर में ही काफी जबरदस्त लगी। आनंद एल राय की ‘रांझणा’ जैसा ही पुराना फील लेकर आई ‘तेरे इश्क में’ को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहला शो देखने वाली ऑडियंस अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का रिव्यू शेयर कर रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘तेरे इश्क में फिल्म में धनुष शानदार लगे। कृति सेनन की एक्टिंग भी कमाल की लगी। आनंद एल राय इस फिल्म से इंडस्ट्री में अपनी वापसी कर रहे हैं.’दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फिल्म में धनुष और कृति सेनन का शानदार अभिनय लगा।रोमांटिक दर्द भरी कहानी देखकर मजा आ गया।

ये फिल्म फुल पैसा वसूल है.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘तेरे इश्क में का पहला पार्ट काफी अच्छा है। धनुष और कृति सेनन साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। विजुअल्स और स्क्रीनप्ले कमाल का है। ए आर रहमान के गानों ने पॉजिटिविटी दी। फिल्म का दूसरा पार्ट काफी इंपोर्टेंट है.’

Tere Ishq Mein की कहानी

Tere Ishq Mein X Review( Source: Social Media)
Tere Ishq Mein X Review( Source: Social Media)

तेरे इश्क में Kriti Sanon भी हैं। यह धनुष द्वारा अभिनीत एक गुस्सैल और हिंसक युवक की कहानी है, जो कृति की मुक्ति से प्यार करने लगता है। कॉलेज के गलियारों में और बाइक की सवारी के दौरान उनका प्यार परवान चढ़ता है, लेकिन जल्द ही वह उसके बारे में अपना मन बदल लेती है और किसी और से शादी कर लेती है।

छोड़े जाने पर, वह बदला लेने के लिए तरस जाता है और अपने टूटे दिल के लिए ‘पूरी दिल्ली’ को जलाकर राख करने की कसम खाता है। प्यार खो जाता है, ज़िंदगियाँ बर्बाद हो जाती हैं और इस सब के बीच वह पायलट बन जाता है और वह शराब का सेवन शुरू कर देती है। यह सब ’90 के दशक के दिलजला आशिक’ जैसा एक बहुत ही उग्र रूप लेता है और प्रशंसकों को यह पहले से ही पसंद आ रहा है।

फिल्म की कास्ट

Tere Ishq Mein X Review( Source: Social Media)
Tere Ishq Mein X Review( Source: Social Media)

फिल्म कहानी में दर्शकों को प्यार और जुनून की दमदार कहानी देखने को मिलेगी। वहीं पहली बार Dhanush और Kriti Sanon एक साथ स्क्रीन पर नजर आए हैं। दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जा रहा है। आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कृति सेनन और धनुष के साथ-साथ प्रकाश राज, सुशील दहिया और माहिर मोहिउद्दीन भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

Also Read: धनुष-कृति की फ़िल्म “तेरे इश्क में”का ट्रेलर रिलीज, 3 मिनट 22 सेकंड में एक साथ दिखा प्यार, गुस्सा और जुनून

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।