कर्नाटक पहुंचे PM मोदी, उडुपी में किया रोड शो, लक्ष कंठ गीता पारायण में होंगे शामिल

Summary :

PM Modi Udupi Visit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्ष कंठ गीता परायण कार्यक्रम से पहले कर्नाटक के उडुपी में एक रोड शो किया। PM Modi का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में लोग तिरंगा लहराते हुए एकत्रित हुए। रोड शो के बाद  उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में प्रधानमंत्री मोदी लक्ष कंठ गीता पारायण कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें लगभग 1,00,000 प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें छात्र, भिक्षु, विद्वान और विभिन्न क्षेत्रों के नागरिक शामिल होंगे, जो एक स्वर में श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करेंगे। PM Modi Udupi Visit प्रधानमंत्री कृष्ण गर्भगृह के सामने स्थित सुवर्ण तीर्थ मंडप का भी उद्घाटन…

PM Modi Udupi Visit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्ष कंठ गीता परायण कार्यक्रम से पहले कर्नाटक के उडुपी में एक रोड शो किया। PM Modi का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में लोग तिरंगा लहराते हुए एकत्रित हुए। रोड शो के बाद  उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में प्रधानमंत्री मोदी लक्ष कंठ गीता पारायण कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें लगभग 1,00,000 प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें छात्र, भिक्षु, विद्वान और विभिन्न क्षेत्रों के नागरिक शामिल होंगे, जो एक स्वर में श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करेंगे।

PM Modi Udupi Visit

PM Modi Udupi Visit
PM Modi Udupi Visit

प्रधानमंत्री कृष्ण गर्भगृह के सामने स्थित सुवर्ण तीर्थ मंडप का भी उद्घाटन करेंगे और पवित्र कनकना किंदी के लिए कनक कवच समर्पित करेंगे। बता दें कि यह एक पवित्र खिड़की है जिसके माध्यम से संत कनकदास को भगवान कृष्ण के दिव्य दर्शन हुए थे। श्री कृष्ण मठ, उडुपी की स्थापना 800 वर्ष पूर्व वेदांत के द्वैत दर्शन के संस्थापक श्री माधवाचार्य द्वारा की गई थी।

Udupi Krishna Math PM Modi

कर्नाटक दौरे के दौरान अपनी यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण कार्यक्रम में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के कई वर्गों के लोगों को गीता पाठ के लिए एक साथ लाता है।

PM Modi Krishna Math Event

उडुपी में रोड शो किया
उडुपी में रोड शो किया

PM मोदी ने बताया कि यह एक विशेष समागम है जो समाज के कई वर्गों के लोगों को गीता पाठ के लिए एक साथ लाता है। हमारे सांस्कृतिक जीवन में इस मठ का विशेष महत्व है। कर्नाटक दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा जाएंगे और दक्षिण गोवा के कैनाकोना स्थित मठ में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगली जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष के उत्सव ‘सार्ध पंचशताब्दि महोत्सव’ में शामिल होंगे। साथ ही गोकर्ण पर्तगली जीवोत्तम मठ में प्रभु श्री राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे और मठ द्वारा विकसित ‘रामायण थीम पार्क गार्डन’ का भी उद्घाटन करेंगे।

ALSO READ: पीएम मोदी शुक्रवार को कर्नाटक और गोवा का करेंगे दौरा, सार्ध पंचशताब्दि महोत्सव में होंगे शामिल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।