Aaj Ka Mandi Bhav 11 Nov 2026: भाई दूज पर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की मंडियों में क्या है फल-सब्जी के रेट? देखें आज का मंडी भाव

Summary :

11 नवंबर, भाई दूज के मौके पर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की प्रमुख मंडियों में फल-सब्जियों के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आजादपुर, सोनीपत और अजनाला मंडी में आलू, प्याज, टमाटर, सेब और अन्य फलों के रेट अलग-अलग रहे। जानिए तीनों मंडियों के ताजा भाव।

आज यानी 11 नवंबर को भाई दूज के त्योहार के बीच फल और सब्जियों की खरीदारी करने वाले लोगों के लिए मंडियों के ताजा भाव जानना जरूरी है। त्योहार के मौके पर घरों में विशेष पकवान बनाने और मेहमानों के स्वागत के लिए फलों व सब्जियों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में किसानों, व्यापारियों और आम कस्टमर्स की नजर मंडियों के भाव पर बनी रहती है। आज दिल्ली की आजादपुर मंडी, हरियाणा की सोनीपत मंडी और पंजाब की अजनाला मंडी में सब्जियों और फलों के अलग-अलग रेट देखने को मिल रहे हैं।

कहीं प्याज, आलू और टमाटर के भाव में अंतर है, तो कहीं सेब, अंगूर, अनार और संतरे की कीमतें ध्यान खींच रही हैं। अगर आप भी भाई दूज के लिए खरीदारी करने या फसल बेचने की तैयारी कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं  इन  प्रमुख मंडियों में आज यानी 11 नवंबर के ताजा भाव।

दिल्ली आजादपुर मंडी में आज सब्जी-फल के भाव (प्रति क्विंटल)

फल एवं सब्जी का नाम न्यूनतम भाव (₹) अधिकतम भाव (₹) औसत भाव (₹)
अंगूर (हरा) 12,000 20,000 16,000
सेब (रॉयल डेलिशियस) 11,000 20,000 —
सेब (अमेरिकन) 1,250 7,500 4,375
लहसुन 7,000 16,000 10,875
जापानी फल (पर्सिमन) 9,000 14,167 11,667
मशरूम 8,000 14,000 —
चीकू 2,000 8,000 4,000
कच्चा नारियल 1,250 2,800 2,250
केला (पका हुआ) 1,200 2,500 1,900
पपीता 750 2,250 1,375
शरीफा 1,429 10,000 7,107
खीरा 2,000 4,000 2,350
मेथी (पत्ते) 1,000 2,000 1,500
कच्ची हल्दी 1,500 3,000 2,200
मौसंबी 1,200 3,800 2,775
तरबूज 1,200 2,200 1,700

हरियाणा सोनीपत मंडी में आज सब्जी-फल के भाव (प्रति क्विंटल)

सब्जियों के भाव

सब्जी का नाम न्यूनतम भाव (₹) अधिकतम भाव (₹)
प्याज 4,500 5,000
आलू 1,100 1,200
टमाटर 3,000 4,500
फूलगोभी 800 1,200
पत्ता गोभी 1,000 1,200
बैंगन 1,000 2,500
खीरा 2,000 3,000
शिमला मिर्च 5,000 5,000
भिंडी 2,200 2,800
लौकी 2,200 2,900
पालक 1,000 1,900
मूली 1,000 1,500
कद्दू 1,200 1,200

फलों के भाव

फल का नाम न्यूनतम भाव (₹) अधिकतम भाव (₹)
सेब 4,000 9,500
केला 3,200 4,000
संतरा 5,000 5,000
मौसंबी 3,500 3,500
अनार 9,000 9,000

पंजाब की अजनाला मंडी में आज सब्जी-फल के भाव (प्रति क्विंटल)

सब्जियों के भाव

सब्जी का नाम न्यूनतम भाव (₹) अधिकतम भाव (₹)
प्याज 3,600 3,800
आलू 650 770
टमाटर 800 2,400
फूलगोभी 3,500 3,500
हरी मिर्च 1,000 1,000
खीरा / ककड़ी 1,100 1,100
कद्दू 1,700 1,700
मटर फली 7,500 7,500

फलों के भाव

फल का नाम न्यूनतम भाव (₹) अधिकतम भाव (₹)
अनार 9,295 9,295
सेब 6,500 7,338
संतरा 5,408 5,408

फल सब्जी के भाव में कितना उतार-चढ़ाव

 भाई दूज के मौके पर 11 नवंबर को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की मंडियों में सब्जियों और फलों के भाव में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में अंगूर ₹12,000 से ₹20,000 और लहसुन ₹7,000 से ₹16,000 प्रति क्विंटल बिक रहा है। वहीं सोनीपत मंडी में आलू ₹1,100 से ₹1,200 और प्याज ₹4,500 से ₹5,000 प्रति क्विंटल है। पंजाब की अजनाला मंडी में आलू सबसे कम ₹650 से ₹770 और प्याज ₹3,600 से ₹3,800 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है।
इस तरह आलू के भाव में तीनों मंडियों के बीच बड़ा अंतर है। वहीं फलों में सेब, अनार और संतरे के भाव भी अलग-अलग हैं। कुल मिलाकर तीनों मंडियों में कीमतों का उतार-चढ़ाव किसानों, व्यापारियों और त्योहार की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए अहम बना हुआ है।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।