दिल्ली में आज बरसेंगे बादल, 17 राज्यों में आंधी-तूफान, 70KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 04 June 2026: मानसून का इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे हैं, शुरुआत अब धीरे-धीरे दिखने लगी है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रीय मौसम प्रणालियों का असर देश के अलग-हिस्सों में नजर आने लगा है। आज 12 घंटों के अंदर केरल में दस्तक दे सकता है। इस दौरान केरल में अगले 6-7 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु और कर्नाटक में भी इसके असर से भारी बारिश हो सकती है। वहीं 8 घंटों के अंदर मौसम विभाग ने 17 राज्यों में हल्की आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते…

Aaj Ka Mausam 04 June 2026: मानसून का इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे हैं, शुरुआत अब धीरे-धीरे दिखने लगी है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रीय मौसम प्रणालियों का असर देश के अलग-हिस्सों में नजर आने लगा है। आज 12 घंटों के अंदर केरल में दस्तक दे सकता है। इस दौरान केरल में अगले 6-7 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु और कर्नाटक में भी इसके असर से भारी बारिश हो सकती है। वहीं 8 घंटों के अंदर मौसम विभाग ने 17 राज्यों में हल्की आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं, आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Rain Alert: दिल्ली में ठंडा होगा मौसम

Aaj Ka Mausam 04 June 2026
Delhi Rain Alert (Image- Social Media)

दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अग्लोए दो दिनों तक मौसम सुहावना रह सकता है। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे, दोपहर और शाम को हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं 5 और 6 मई को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

Uttar Pradesh Weather: यूपी के कई जिलों में बारिश

उत्तर प्रदेश में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 से 6 जून के बीच प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। IMD के मुताबिक, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, झांसी, जौनपुर और चंदौली सहित कई शहरों में मौसम खराब हो सकता है।

Bihar Weather: बिहार में मौसम के दो रूप

Aaj Ka Mausam 04 June 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग ने 6 जून को बिहार के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, इसमें गोपालगंज, चम्पारण, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद शामिल है। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 39°C 28°C
रांची (Ranchi) 36°C 25°C
चेन्नई (Chennai) 39°C 28°C
शिमला (Shimla) 25°C 18°C
पटना (Patna) 38°C 29°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 26°C
नैनीताल (Nainital) 26°C 20°C
जयपुर (Jaipur) 39°C 28°C
कोलकाता (Kolkata) 37°C 29°C
भोपाल (Bhopal) 36°C 26°C
लखनऊ (Lucknow) 38°C 29°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।