Aaj ka Mausam 14 August: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Summary :

Aaj ka Mausam 14 August: आज देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। बता दें कि आज दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सो में भारी बारिश हुई। साथ ही उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में भी भारी बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई है। #WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो मंडी हाउस सर्कल क्षेत्र से है। pic.twitter.com/Mt50V7qf7h — ANI_HindiNews (@AHindinews) August…

Aaj ka Mausam 14 August: आज देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। बता दें कि आज दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सो में भारी बारिश हुई। साथ ही उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में भी भारी बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

Aaj ka Mausam 14 August: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कई उत्तरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें बरेली, लखीमपुर, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, बहराईच, सीतापुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा और महाराजगंज में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। साथ ही उत्तर प्रदेश के कई स्थानों और पूर्वी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी पड़ने की संभावना है। वहीं 15 अगस्त से बारिश की तीव्रता कम होने का अनुमान है।

Himachal Pradesh Weather

Himachal Pradesh Weather
Himachal Pradesh Weather

हिमाचल प्रदेश में मानससून और भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। भारी बारिश के कारण पिछले 24 घंटो में 323 सड़के, 70 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर और 130 जलापूर्ति योजनाएं ठप हो गई है। एसडीएमए ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि 20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य में 241 मौते दर्ज की गई है। जिनमें से 126 मौत प्राकृतिक आपदाओ से हुई है। IMD ने हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। IMD ने उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं की जिलों नें रेड अलर्ट भी जारी किया है। बता दें कि उत्तरांखंड में भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

Jammu and Kashmir Weather

Jammu and Kashmir Weather
Jammu and Kashmir Weather

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का भी अनुमान है। विभाग ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश या बिजली गिरने की चेतावनी दी है, साथ ही जम्मू-कश्मीर में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है।

Delhi Weather
Delhi Weather

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह से ही भारी बारिश हुई है। इस बारिश से दिल्ली की जनता को उमस भरी गर्मी से राहत मिली लेकिन झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ा। IMD ने आज अगले दो से तीन घंटों में दिल्ली और एनसीआर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

ALSO READ: Delhi Weather: Delhi-NCR में हुई झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।