Aaj Ka Mausam 15 October: दिल्ली में बूंदाबांदी तो बिहार समेत 22 राज्यों में IMD का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा आपके यहां का मौसम

Summary :

मौसम विभाग ने आज, गुरुवार 15 अक्टूबर को खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। विभाग के अनुसार, आज 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं कि आज देश भर में मौसम कैसा रहने वाला है। दिल्ली में आज बारिश! मौसम विभाग के अनुसार,…

मौसम विभाग ने आज, गुरुवार 15 अक्टूबर को खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। विभाग के अनुसार, आज 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं कि आज देश भर में मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में आज बारिश!

मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरुवार को सुबह से ही ठंडी हवाएं चलेंगी और बारिश के भी आसार हैं। आज तापमान में भी गिरावट दर्ज की जायेगी। दोपहर से शाम तक तेज बारिश भी हो सकती है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी है। यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में अच्छी खासी ठंड पड़ सकती है।

बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में आज मौसम सामान्य बना रहेगा। किसी भी जिले के लिए विभाग ने कोई चेतावनी नहीं दी है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश भर के तापमान में बड़े बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है। कैमूर में हल्की बारिश हुई है। राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ और सुहाना बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान कैमूर जिले के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई है। हालांकि, आज मौसम साफ़ रहने के आसार हैं।

यूपी का मौसम

यूपी में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। पश्चिमी जिलों में आंधी-ओलों और पूर्वी जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। किसानों को फसल सुरक्षा की सलाह भी दी गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर को गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ में भी 16 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में होगी तेज बारिश, अलर्ट जारी

दिल्ली के साथ-साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, असम, उरुणाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ सकता है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।