Aaj Ka Mausam 28 Sep 2026: दिल्ली में ठंड की दस्तक, उत्तराखंड-यूपी में भारी बारिश, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

देशभर के कई राज्यों में जाते हुए मानसून से पहले भारी बारिश हो रही है। उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फ़बारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। रा

देशभर के कई राज्यों में जाते हुए मानसून से पहले जमकर बारिश हो रही है। उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फ़बारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं, निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी हल्की-हल्की ठंड होने लगी है। ऐसे में अब लगने लगा है कि ठंड आ चुकी है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में पिछले दिन हुई बारिश ने मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल दिया है। इस बारिश ने न सिर्फ गर्मी को कम किया है, बल्कि हवा को भी साफ़ कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक मौसम इसी तरह सुहावना बना रहेगा, हालांकि सोमवार से बारिश की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 28 Sep 2026
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में लगातार कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। राज्य में नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। बारिश की वजह से प्रदेश में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, ज्योतिबा फुले नगर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बहराइच, श्रावस्ती, खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर में ऑरेंज अलर्ट है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 28 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बारिश का यह दौर 2 अक्टूबर तक जारी रह सकता है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान ?

शहर (City) अधिकतम तापमान (28 सितंबर) न्यूनतम तापमान (28 सितंबर)
दिल्ली (Delhi) 29°C 23°C
भोपाल (Bhopal) 31°C 21°C
चेन्नई (Chennai) 33°C 28°C
शिमला (Shimla) 19°C 14°C
पटना (Patna) 32°C 24°C
जयपुर (Jaipur) 31°C 22°C
कोलकाता (Kolkata) 34°C 27°C
नैनीताल (Nainital) 21°C 16°C
मुंबई (Mumbai) 32°C 26°C
रांची (Ranchi) 29°C 21°C
लखनऊ (Lucknow) 29°C 23°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।