आम आदमी पार्टी ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दो उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की, जहां 25 नवंबर को मतदान होना है। पृथ्वीपाल सिंह को करणपुर विधान सभा सीट से मैदान में उतारा गया है, आम आदमी पार्टी ने हवामहल विधान सभा सीट से पप्पू कुरेशी को मैदान में उतारा है, दीपक कड़वासरा बाड़मेर से और अरुण अमराराम चौधरी पचपदरा से चुनाव लड़ेंगे,
यह सूची सोमवार सुबह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने साझा की। इससे पहले आप ने पहली सूची में 23, दूसरी सूची में 21, तीसरी सूची में 16 और चौथी सूची में 26 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
आप ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उतारे उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी ने राजस्थान के लिए अब तक कुल 88 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, आप छत्तीसगढ़ में भी 57 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि मध्य प्रदेश में पार्टी ने अब तक 70 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को राजस्थान के लिए अपने तीन उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की, पार्टी ने बारी से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को मैदान में उतारा है, जो रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा, जिसकी गिनती चार अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ 5 दिसंबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App




