विंग कमांडर ‘अभिनंदन वर्धमान’ पाकिस्‍तान से भारत लौटे, पीएम से लेकर बाकी देशवासियों ने किया ट्वीट

Summary :

भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत को सौंप दिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा पकड़े जाने

भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत को सौंप दिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा पकड़े जाने के दो दिन बाद यानी शुक्रवार को वह भारत वापस लौटे हैं। विंग कमांडर अभिनंदन भारत के वही जाबाज फाइटर पायलट हैं जिन्होंने पाकिस्तानी फाइटर प्लेन एफ 16 को मार गिराया है। बता दें कि काफी ज्यादा लंबी जांच पड़ताल और कागजी कार्यवाही की थी पाकिस्तानी अधिकारियों ने उसके बाद ही उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन को अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया है। ये पल भारतीयों के लिए काफी जशन और खुशी का था कि देश का यह सुपूत सही सलामत भारत लौट चुका है।

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तान की ओर से भारत के सैन्य प्रतिष्ठïनों को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। उनके बहुत सारे विमान भारतीय सीमा की ओर आते देखे गए थे जिनमें से एक विमान एफ 16 को भारत के जाबांज विंग कमांडर अभिनंनदन ने ढेर कर दिया था लेकिन दुर्घटनावश इस समय हमारा मिग 21 बाइसन विमान भी कै्रश हो गया जो पीओके में जा गिरा था। वहीं मिग 21 में सवार पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान ने अपने कब्जे में ले लिया था।

1 मार्च को रात 9.15 बजे हुई अभिनंदन की वतन वापसी

शुक्रवार की रात को 9:15 बजे सबका इंतजार खत्म करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन देश वापस लौटे और अटारी बॉर्ड पर बीएसएफ के अधिकारियों ने अभिनंदन का स्वागत भी किया इस खास मौके पर अटारी बॉर्डर पर काफी सारे लोग भी पहुंचे थे जिन्होंने अभिनंदन का जोश के साथ स्वागत किया।

देशभक्ति पूर्ण नारों और विंग कमांडर अभिनंदन की प्रशंसा और सम्मान के साथ उनका भारत वापस पर खूब धूमधाम से वेलकम किया गया वहीं सोशल मीडिया पर भी उनका स्वागत काफी जोरो शोरों से किया गया।

यहाँ देखें कैसे किया विंग कमांडर अभिनंदन का ट्विटर पोस्ट के जरिए स्वागत…

#6

#7

 

#9

#11

#12

#15

#19

#20

#22

#23

Desk Team