आय से अधिक संपत्ति के मामले में Telangana में ACP गिरफ्तार

Summary :

ACP Telangana Arrests : Telangana में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) टी.एस.उमा महेश्वर राव को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में की गई है। Highlights: तेलंगाना Telangana में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सहायक पुलिस आयुक्त को किया गिरफ्तार पुलिस आयुक्त पर था आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी पुलिस एसीबी की टीम ने मंगलवार देर रात तक हैदराबाद में उनके घर, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 13 अन्य स्थानों पर छापेमारी के बाद, राव को गिरफ्तार…

Telangana

ACP Telangana Arrests : Telangana में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) टी.एस.उमा महेश्वर राव को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में की गई है।

Highlights:

  • तेलंगाना Telangana में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सहायक पुलिस आयुक्त को किया गिरफ्तार
  • पुलिस आयुक्त पर था आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप
  • आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी पुलिस

एसीबी की टीम ने मंगलवार देर रात तक हैदराबाद में उनके घर, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 13 अन्य स्थानों पर छापेमारी के बाद, राव को गिरफ्तार किया।

जब्त सामान में सोना, चांदी और नकदी भी शामिल

टी.एस. उमा महेश्वर राव हैदराबाद में केंद्रीय अपराध स्टेशन (सीसीएस) में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में एसीपी के रूप में कार्यरत थे। एसीबी ने कार्रवाई के दौरान 15 जगहों पर जमीन और अन्य संपत्तियों के दस्तावेज, नकदी, सोना, चांदी का सामान और करीब 3.5 करोड़ की अन्य चल संपत्तियों को जब्त किया। एसीबी, एसीपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। एजेंसी उनकी संपत्ति के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए उनकी हिरासत की भी मांग कर सकती है।

Telangana और आंध्रप्रदेश के अन्य हिस्सों में मारा गया छापा

एसीबी की विशेष टीम ने मंगलवार को हैदराबाद के अशोक नगर में एसीपी के आवास पर छापेमारी की। साथ ही हैदराबाद के अलावा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अन्य हिस्सों में उनके रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों पर भी छापेमारी की गई। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे भी आरोप हैं कि एसीपी अनियमितताओं और अपने आधिकारिक पद के दुरुपयोग में शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News