आतंक का समर्थन करने वाले लोगों पर होगी कार्रवाई : PM Modi

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद का समर्थन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार सक्रिय हो गई है और आतंकियों तथा उनके समर्थकों के खिलाफ कठोर कदम उठाने का संकल्प लिया है। मोदी ने अंगोला का सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा आतंकवाद का समर्थन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार लगातार कई बड़े एक्शन ले रही है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को आतंकवाद का समर्थन…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद का समर्थन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार सक्रिय हो गई है और आतंकियों तथा उनके समर्थकों के खिलाफ कठोर कदम उठाने का संकल्प लिया है। मोदी ने अंगोला का सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने कहा आतंकवाद का समर्थन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार लगातार कई बड़े एक्शन ले रही है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को आतंकवाद का समर्थन करने वालों के लिए बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा,” हम आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए एक्शन में हैं। बॉर्डर पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए हम अंगोला को धन्यवाद करते हैं।

हैदराबाद हाउस में हुई मुलाकात

बता दें कि पीएम मोदी ने आज हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक भी की और पीएम मोदी ने उनका और उनके शिष्टमंडल का भारत में स्वागत किया। उन्होंने कहा यह एक ऐतिहासिक पल है। संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह 38 सालों के बाद, अंगोला के राष्ट्रपति भारत दौरे पर हैं। उनकी इस यात्रा से न केवल भारत और अंगोला के संबंधों में नई दिशा मिली है बल्कि पूरी अफ्रीका साझेदारी को भी बल मिल रहा है।

पहलगाम हमले का जिक्र

पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा, ‘हम एक मत है कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। पहलगाम आतंकी हमले के आतंकियों के मददगार को चेतावनी देते हुए कहा,’हम आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ कठोर और निर्णायक एक्शन लेने के लिए तैयार है। बॉर्डर पर आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में समर्थन देने के लिए हम अंगोला का धन्यवाद करते हैं।

राष्ट्रपति लौरेंको का आभार जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताने के लिए राष्ट्रपति लौरेंको और अंगोला का आभार जताया। अंगोला को मदद की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अंगोला की सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए 200 मिलियन डॉलर की रक्षा ऋण सुविधा को मंजूरी दे दी गई है। रक्षा प्लेटफॉर्म की मरम्मत और ओवरहाल तथा आपूर्ति पर भी चर्चा की गई है। हमें अंगोला की सशस्त्र सेनाओं के प्रशिक्षण में सहायता करने में खुशी होगी।’

मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति: मंत्री नित्यानंद राय

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।