अधीर रंजन चौधरी ने PM को लिखा पत्र, अम्फान प्रभावित बंगाल में अधिक जवानों को भेजने का किया अनुरोध

Summary :

अम्फान से प्रभावित पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में स्थिति को फिर से सामान्य करने के लिए राहत कार्य जारी है।

भयंकर चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ से पश्चिम बंगाल का जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। राज्य में तूफान के कारण 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही बहुत से मकान तबाह हो गए है। इसी संबंध में लोकसभा से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। 
कांग्रेस के नेता ने प्रधानमंत्री को पत्र में लिखा कि पश्चिम बंगाल प्रशासन तूफान ‘अम्फान’ की इस विनाशकारी स्थिति का सामना करने में बुरी तरह से विफल रहा है, इसलिए मैं आपसे सेना के अधिक जवानों को भेजने का अनुरोध करता हूं।” 
तूफान के कारण बंगाल के कई हिस्सों में पेयजल और बिजली की समस्या उत्पन्न हुई, हालांकि कुछ समय बाद प्रशासन ने इस समस्याओं का समाधान कर दिया। राज्य के कई इलाकों में स्थिति को फिर से सामान्य करने के लिए राहत कार्य जारी है। 
पीने का पानी और तूफान के कारण रिहाइशी इलाकों में भरा पानी को निकालने के आधारभूत ढांचे को तेजी से बहाल किया जा रहा है। तूफान के प्रकोप से कोलकाता के आसपास, पांच हजार से ज्यादा पेड़, सैकड़ों बिजली के खंभे, यातायात सिग्नल और पुलिस पोस्ट गिर गए। 

Desk Team