श्योपुर : वीरपुर में अभिभाषक पवन चतुर्वेदी के साथ मारपीट के विरोध में विजयपुर अभिभाषक संघ ने धरना प्रदर्शन करते हुए दोषी थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो इस घटना के विरोध में अभिभाषक संघ आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन करेगा। जानकारी के अनुसार अभिभाषक पवन कुमार चतुर्वेदी की थाना प्रभारी वीरपुर रोहित गुप्ता द्वारा की गई मारपीट के विरोध मेें अभिभषक संघ विजयपुर में आक्रोष व्याप्त है। थाना प्रभारी एवं दोषी आरक्षकों के विरूद्ध अपराध दर्ज करने की मांग को लेकर संघ के सदस्यों नेे न्यायायीककार्य से विरत रहने का निर्णय लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है।
वहीं बार के अध्यक्ष को सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त घटनाक्रम को मध्यप्रदेश के अधिवकताओं के समक्ष उठाने हेतु अधिकृत करते हुए 24 जून को जबलपुर जाकर मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के समक्ष रखने, जबलपुर भेजने का निर्णय लिया गया है। अभिभाषक संघ द्वारा मांग की गई है कि चतुर्वेदी पर लगाए गए झूठे अपराध को समाप्त किया जाए एवं चतुर्वेदी को बेरहमी से मारपीट तथा इनको देखने आए परिवार के सदस्यों भाई अतुल कुमार एवं भतीजा सोनू को बेहरमी से मारपीट कर चोट पहुंचाने के जुर्म में थाना प्रभारी रोहित गुप्ता एवं जितेन्द्र जाटव, रामनाथ रावत, तथा अन्यदोषी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जाए।
नहीं तो सात दिवस पश्चात अभिभाषक संघ विजयपुर आंदोलन की ओर रूख अख्तियार करेगा। हड़ताल पर बैठे अभिभाषक हड़ताल पर बैठने वालों में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भारद्वाज, सचिव एचके शर्मा, एडवोकेट कमलेश शर्मा, एनएल शर्मा, उमाकांत शर्मा, बेजनाथ सिंह कुशवाह, महेेश शर्मा, राम स्वरूप यादव, एमडी शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, विनोद शर्मा, प्रेमसिंह कुशवाह, दलेल सिंह धाकड़, मोहनसिंह धाकड़, बृजमोहन शर्मा, अजय राय बंसल, उत्तम राय बंसल, ज्ञानेन्द्र दीक्षित सहित बड़ी संख्या में अभिभाषकगण उपस्थित थे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



