जैसे ही अफ्रीकन यूनियन शनिवार को G20 का स्थायी सदस्य बना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष अज़ाली असौमानी, जो कोमोरोस के राष्ट्रपति भी हैं, का स्वागत किया। बता दें कि भारत के प्रस्ताव पर सभी प्रमुख देश G20 में अफ्रीकन यूनियन को शामिल करने पर राजी हुए।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘सबका साथ की भावना को ध्यान में रखते हुए, भारत ने प्रस्ताव दिया है कि अफ्रीकन यूनियन को G20 की स्थायी सदस्यता दी जानी चाहिए। मेरा मानना है कि हम सभी इस प्रस्ताव पर सहमत हैं।’ इसके साथ ही 55 देशों वाला अफ्रीकन यूनियन G20 में स्थायी सदस्य बन गया।
G-20 अब कहलाएगा G-21
अफ्रीकन यूनियन शामिल, PM मोदी ने अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष अज़ाली असौमानी का गले लगाकर स्वागत किया…. pic.twitter.com/p7xLkYzyqa
— Prateek Mishra (@mishr_prateek) September 9, 2023
ग्लोबल साउथ की आवाज होगी मजबूत
मोदी ने X पर पोस्ट किया, ‘G20 परिवार के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकन यूनियन का स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इससे G20 मजबूत होगा और ग्लोबल साउथ की आवाज भी मजबूत होगी।’ अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष और कोमोरोस के राष्ट्रपति अज़ाली असौमानी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर विश्व नेताओं के बीच अपना स्थान ग्रहण किया।


Download Android App
Download iOS App



