UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने अपनी हार को स्वीकार कर ली है। लोकसभा चुनाव में हारने के बाद स्मृति ईरानी ने कहा कि, वह आगे भई अमेठी के लोगों की सेवा करती रहेंगी। स्मृति ने भावुक अंदाज में कहा कि जीवन ऐसा है.. एक दशक से भी ज्यादा समय तक मैंने एक गांव से दूसरे गांव जाकर लोगों की सेवा की। मैंने लोगों की जिंदनी संवारने, उम्मीदों और आकांक्षाओं को संजोने, बुनियादी ढांचे पर काम करने में अपना समय बिताया।
मैंने सड़कें, खंड़जा, बाईपास, मेडिकल कॉलेज और भी बहुत कुछ बनवाने का काम किया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि हार और जीत में मेरे साथ खड़े रहने वालों का मैं हमेशा आभारी रहूंगी। आज जश्न मनाने वालों को बधाई। और जो लोग पूछ रहे हैं, ‘कैसा जोश है?’ मैं कहती हूं- जोश अभी भी हाई है, सर
कितने वोट से हारी स्मृति ईरानी
अमेठी से स्मृति ईरानी के सामने कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने चुनाव लड़ा। किशोरी लाल को 5 लाख 39 हजार 228 वोट मिले। जबकि स्मृति ईरानी को 3 लाख 72 हजार 032 वोट हासिल हुए। किशोरी लाल शर्मा ने 1 लाख 67 हजार 796 मतों से चुनाव जीत दर्ज की है। आपको बता दें, स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में इसी सीट पर राहुल गांधी को हराया था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




