विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन शुरू होने के बाद से अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के 357 सदस्य भारत आए। मंत्रालय ने वहां आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों द्वारा अल्पसंख्यकों को लक्षित रूप से प्रताड़ित करने पर चिंता व्यक्त की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने डिजिटल माध्यम से प्रेस वार्ता में कहा कि मंत्रालय को अफगानिस्तान से हिन्दुओं और सिखों की ओर से भारत में बसने के संबंध में अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुरोध में मार्च में काबुल में गुरुद्वारा पर हमले के बाद से वृद्धि दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम वहां आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों द्वारा अल्पसंख्यकों को लक्षित रूप से प्रताड़ित करने के मामले देख रहे हैं और यह गंभीर चिंता का विषय है। काबुल में हमारा मिशन उनसे सम्पर्क में है।’’ मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद से अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के 357 सदस्य भारत आए।


Download Android App
Download iOS App



