जीत के बाद वायनाड के 3 दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी, वोटर्स को देंगे धन्‍यवाद

Summary :

राहुल गांधी शुक्रवार व शनिवार (7-9 जून) तीन दिनों के लिए वायनाड में रहेंगे, जहां वह दो अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव में केरल के वायनाड सीट जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज तीन दिवसीय दौरे पर जाने वाले है। राहुल लोगों को धन्‍यवाद देंगे, जिन्‍होंने उन्‍हें अपना सांसद निर्वाचित किया है। वह यहां रोड शो करेंगे और बाद में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 
कांग्रेस अध्यक्ष के वायनाड कार्यालय ने ट्वीट कर राहुल के दौरे की जानकारी दी थी। राहुल ने 2019 का लोकसभा चुनाव दो सीटों से लड़ा था। कांग्रेस का गढ़ अमेठी लोकसभा सीट पर उन्हें शिकस्त मिली  लेकिन उन्हें केरल की वायनाड सीट पर शानदार जीत हासिल की। 
प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे केरल, गुरुवायूर के प्रसिद्ध श्री कृष्ण मंदिर में करेंगे प्रार्थना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज केरल पहुंचने वाले हैं। मोदी जहां रात को 11.30 बजे कोच्चि पहुंचेंगे। शनिवार की सुबह मोदी हेलीकॉप्टर से गुरुवायूर के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वह प्रार्थना करने के लिए प्रसिद्ध श्री कृष्ण मंदिर जाएंगे। इसके बाद वह शहर में एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री शनिवार को देर रात वापस दिल्ली लौटेंगे। 

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में मुठभेड़ में जैश के चार आतंकवादी ढेर 

राहुल गांधी शुक्रवार व शनिवार (7-9 जून) तीन दिनों के लिए वायनाड में रहेंगे, जहां वह दो अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह शुक्रवार को मल्‍लापुरम जिल में रोड शो करेंगे। उनका रोड शो दोपहर करीब 2:30 बजे वंडूर से शुरू होकर शाम लगभग 6 बजे मुक्‍कोम में समाप्‍त होगा, जहां वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

कांग्रेस अध्‍यक्ष शनिवार को भी यहां रहेंगे, जब वह वायनाड जिले में रोड शो करेंगे। यह रोड शो सुबह 10 बजे कलपत्‍ता से शुरू होकर दोपहर लगभग दो बजे मनंतावाडी में समाप्‍त होगा।

Desk Team