Agniveer Permanent Retention: अग्निवीर 4 साल में नहीं होंगे रिटायर! 75% जवानों को स्थाई करने का भेज सकते है प्रस्ताव

Summary :

भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने वाले अग्निवीरों के लिए जल्द ही नई खुशखबरी मिलने वाली है। बता दें कि इस साल पहला अग्निवीर बैच का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा लेकिन इससे पहले तीनों सेनाओं ने इन जवानों को स्थाई करने के लिए 25 प्रतिशत का प्रस्ताव दिया है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार थल, वायु और नौसेना के अधिकारी अग्निवीरों की संख्या बढ़ाना चाहते है और 75 प्रतिशत तक स्थाई करने का प्रस्ताव भी भेज सकते है जिससे जवानों को मेरिट के आधार पर परमानेंट किया जा सकेगा। जवानों को स्थाई करने का प्रस्ताव अग्निपथ योजना के…

भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने वाले अग्निवीरों के लिए जल्द ही नई खुशखबरी मिलने वाली है। बता दें कि इस साल पहला अग्निवीर बैच का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा लेकिन इससे पहले तीनों सेनाओं ने इन जवानों को स्थाई करने के लिए 25 प्रतिशत का प्रस्ताव दिया है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार थल, वायु और नौसेना के अधिकारी अग्निवीरों की संख्या बढ़ाना चाहते है और 75 प्रतिशत तक स्थाई करने का प्रस्ताव भी भेज सकते है जिससे जवानों को मेरिट के आधार पर परमानेंट किया जा सकेगा।

जवानों को स्थाई करने का प्रस्ताव

 Indian Army
Indian Army

अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों का पहला बैच इस साल खत्म हो जाएगा और 4 वर्ष की देश सेवा भी पूरी हो जाएगी लेकिन इस बैच के पूरे होने के से पहले तीनों सेना इन जवानों को स्थाई करने का प्लान कर रही है और सेना में परमानेंट होने के लिए जवानों का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा और कार्यकाल को बढ़ाया जाएगा। बता दें कि अभी इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलने के बाद चयनित अग्निवीरों को 4 साल में रिटायर नहीं किया जाएगा। साथ ही इस योजना में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

भारतीय सेना की मजबूती बढ़ेगी

Agniveer retention, military modernization
Agniveer retention, military modernization

रिपोर्ट के अनुसार अग्निवीर के पहले बैच के जवानों को नई तकनीक जानने, आधुनिक बंदूके चलाने के साथ सैन्य अनुभव भी है अगर इन जवानों को सेना में परमानेंट शामिल किया जाता है तो भारतीय सेना की मजबूती बढ़ेगी और देश को फायदा मिलेगा। वहीं माना जा रहा है कि अभी सिर्फ प्रस्ताव पर चर्चा की जा रही है लेकिन सरकार की तरफ से मंजूरी नहीं मिली है।

अग्निवीर के जवानों को स्थाई करने का कारण

ऑपरेशन सिंदूर के समय स्वदेशी हथियारों का प्रयोग करते हुए कई आतंकी ठिकानें उड़ाए थे और अब भारत सरकार ने कई आधुनिक हथियार, ड्रोन का बढ़ता प्रयोग, मॉर्डन समय पर आधारित तकनीकों का प्रयोग करने के लिए जवानों की जरूरत है और अग्निवीर के जवानों को स्थाई करने के लिए भी यही कारण सामने आ रहे है जिससे अनुभव के साथ देश की सेवा कर सकें।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।