कृषि कानून को लेकर किए जा रहे विरोध पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार ने रविवार को आरोप लगाया कि कृषि कानूनों के विरोध की आड़ में ‘कांग्रेस सिंडिकेट’ बिचौलियों की सहायता करने का षड्यंत्र रच रहा है। यह बात उन्होंने रविवार को किसान चौपाल के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कही।
चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस सिंडिकेट’ केवल बिचौलियों के हितों के लिए कृषि सुधार कानूनों के मुद्दे पर भय और भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है। नकवी ने कहा कि कृषि सुधारों से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा।
जावड़ेकर ने कृषि कानूनों का विरोध कर रही पार्टियों पर बिचौलियों के बिचौलिए होने का लगाया आरोप
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए कदम उठा रही है लेकिन कांग्रेस उन्हें “गुमराह” करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि अब किसानों को अपनी उपज बेचने का नया अवसर मिलेगा जिससे उनका मुनाफा बढ़ेगा। नकवी ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य और सरकार द्वारा की जाने वाली खरीद जारी रहेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक बाजार’ का सपना अब पूरा होगा। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गांवों और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और हर कीमत पर उनके अधिकारों की रक्षा की जाएगी। नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब तक किसानों को 92,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



