बिग बॉस 14: सिद्धार्थ शुक्ला शो के नए प्रोमो में नजर आए जैस्मिन के साथ फ्लर्ट करते, आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

Summary :

टीवी का सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन शुरु हो चुका है। बीते शनिवार को बिग बॉस 14 का ग्रैड प्रीमियर हुआ। बिग बॉस 14 में कई सितारों ने एंट्री ली है।

टीवी का सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन शुरु हो चुका है। बीते शनिवार को बिग बॉस 14 का ग्रैड प्रीमियर हुआ। बिग बॉस 14 में कई सितारों ने एंट्री ली है। बता दें कि गौहर खान,हिना खान और सिद्धार्थ शुुक्ला यह तीनों सितारे बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर्स बने हैं जो घर वालों के साथ घर में ही रहेंगे। 
दरअसल तूफानी सीनियर्स के पास बिग बॉस के इस घर के बेडरुम,किचन और कंटेस्टेंट की पर्सनल चीजों की चाबी रहेगी। इसी बीच शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें तूफानी सीनियर्स के नियम कंटेस्टेंट को सोने,खाने और अपने सामान को पाने के लिए मानी होंगी। 

बिग बॉस 14 के इस नए प्रोमो में देखा जा रहा है कि सिद्धार्थ शुुक्‍ला से सभी कंटेस्टेंट सोने के लिए अपने बेड की अपील कर रहे हैं। वहीं प्रोमो में बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन उन्हें कहती दिख रही हैं कि फ्रेशर्स की मदद उन्हें घर के सीनियर्स होने के नाते करनी चाहिए। हालांकि प्रोमो में जैसमीन के साथ भी सिद्धार्थ दिखाई दे रहे हैं। जबकि अपनी पसंद का बेड शेयर करने वाला कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को पार्टनर चाहिए। 

बिग बॉस का 14वां सीजन इस बार दिलचस्प होने वाला है। शो के नए कंटेस्टेंट और पुरानों के बीच में इस बार टकरार होते नजर आएगी। रुबीना दिलैक, अभिनव शुुक्ला, एजाज खान, जैस्मिन भसीन, निक्की तंबोली, निशांत सिंह मलकानी, शहजाद देओल, सारा गुरपाल, राहुल वैद्य यह सेलेब्स बिग बॉस 14 का हिस्सा बने हैं। 

Desk Team