Ahmedabad: खोखरा इलाके में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बच्चों को खिड़कियों से बचाया

Summary :

अहमदाबाद में आग का कहर, दमकलकर्मियों ने बचाई 20 जानें

अहमदाबाद के खोखरा इलाके में परिष्कार-1 अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर लगी भीषण आग ने पूरे अपार्टमेंट को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और 20 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। घटना में किसी की जान नहीं गई और बच्चों को खिड़कियों से सुरक्षित बचाया गया।

गुजरात में अहमदाबाद के खोखरा इलाके में स्थित परिष्कार-1 अपार्टमेंट के छठी मंजिल के फ्लैट में शुक्रवार को आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। आग लगने से पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। लोग जान बचाने के लिए बालकनी से नीचे कूदने लगे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपने मासूम बच्चों को नीचे लटकाकर सुरक्षित उतारने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, नीचे की मंजिल पर मौजूद लोगों ने बच्चों को सफलतापूर्वक बचा लिया।

Gujarat: ATS और DRI की बड़ी सफलता, Ahmedabad में 90 किलो सोना पकड़ा

सोसायटी के चेयरमैन ने बताया कि आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि आग अब नियंत्रण में है और किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। अंदर फंसे सभी लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया। हालांकि, शुरुआती जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अधिकारियों ने निवासियों से सतर्क रहने और आग से सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की है, खासकर ऊंची इमारतों में। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में अग्निशामक विभाग परिसर का सुरक्षा ऑडिट कर सकता है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.