Ahmedabad Plane Crash: क्यों हुआ प्‍लेन क्रैश? सवार थे 242 लोग; अमित शाह ने ली जानकारी

Summary :

प्लेन क्रैश: अहमदाबाद में सेकेंडों में धुआं-धुआं हुआ विमान

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 242 लोग सवार थे। प्रारंभिक जांच में विमान के टेल के टकराने और इंजन में खराबी की वजह सामने आई है। गृह मंत्री अमित शाह ने घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

अहमदाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। एयरपोर्ट से टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। प्रारंभिक जांच में विमान के हादसे की वजह भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि प्‍लेन का पिछला भाग यानी टेल के टकराने से यह हादसा हुआ है। कुछ जांच तो बता रही है कि विमान के इंजन में अचानक खराबी आ गई। जिस कारण से यह हादसा हुआ था। प्लेन में 242 लोग सवार थे। आशंका है कि सभी सवारी की जान जा सकती है।

अमित शाह ने ली जानकारी

बता दें कि एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से उड़ान भरकर लंदन के लिए रवाना हुआ था। दुर्घटनास्थल पर धुएं का गुबार देखा जा सकता है। हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री, राज्य के गृह मंत्री और अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की और हालात की जानकारी ली। अमित शाह ने हर तरह की मदद का भरोसा दिया है।

अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 लोगों की मौत की आशंका

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।