एम्स-रायपुर में 121 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती का अवसर, 16 अगस्त तक करें आवेदन

Summary :

रायपुर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एम्स-रायपुर ने तीन वर्ष की अवधि के लिए अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक), ग्रुप-ए के कुल 121 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इनमें जनरल के 44, ओबीसी के 37, एससी के 20, एसटी के 13 और ईडब्ल्यूएस के 7 पद शामिल हैं। एम्स-रायपुर ने अपने जिन विभागों में 121 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें एनेस्थिसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर में 5, एनाटॉमी…

रायपुर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एम्स-रायपुर ने तीन वर्ष की अवधि के लिए अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक), ग्रुप-ए के कुल 121 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इनमें जनरल के 44, ओबीसी के 37, एससी के 20, एसटी के 13 और ईडब्ल्यूएस के 7 पद शामिल हैं।

एम्स-रायपुर ने अपने जिन विभागों में 121 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें एनेस्थिसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर में 5, एनाटॉमी में 2, बायोकेमिस्ट्री में 3, बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी में 3, कार्डियोलॉजी में 1, सीटीवीएस में 2, क्लिनिकल हेमेटोलॉजी में 2, कम्युनिटी और फैमिली मेडिसिन में 5, डेंटिस्ट्री (ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी) में 1, डेंटिस्ट्री (पेडोडोंटिक्स) में 1, डेंटिस्ट्री (कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री और एंडोडोंटिक्स) में 2, डर्मेटोलॉजी में 2, एंडोक्रिनोलॉजी में 3, फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी में 4, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी में 4, जनरल मेडिसिन में 8, जनरल सर्जरी में 6, मेडिकल ऑन्कोलॉजी में 3, माइक्रोबायोलॉजी में 4, नियोनेटोलॉजी में 2, नेफ्रोलॉजी में 4, न्यूरोलॉजी में 2, न्यूरोसर्जरी में 1, न्यूक्लियर मेडिसिन में 2, ऑब्स्टेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी में 2, ऑर्थोपेडिक्स में 4, पीडियाट्रिक सर्जरी में 2, पीडियाट्रिक्स में 3, पैथोलॉजी और लैब मेडिसिन में 5, फार्माकोलॉजी में 1, फिजिकल मेडिसिन और रिहैबिलिटेशन में 2, फिजियोलॉजी में 2, साइकियाट्री में 1, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में 3, रेडियो डायग्नोसिस में 3, स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में 1, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी में 2, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में 3, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और ब्लड बैंक में 1, ट्रॉमा और इमरजेंसी में 10 और यूरोलॉजी में 4 पद शामिल हैं।

सीनियर रेजिडेंट के इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन (गूगल फॉर्म) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एम्स-रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री, जैसे एमडी/एमएस/डीएनबी/संबंधित विषय में डिप्लोमा; स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के लिए पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री, जैसे कम्युनिटी मेडिसिन/पीएसएम में एमडी/डीएनबी; और डेंटिस्ट्री के लिए पोस्टग्रेजुएट डिग्री यानी संबंधित स्पेशियलिटी में एमडीएस होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित/स्क्रीनिंग परीक्षा (यदि आवश्यक हो), इंटरव्यू और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार, पे मैट्रिक्स में लेवल 11 के तहत 67,700 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। वहीं, महिलाएं/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व-सैनिक को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

–आईएएनएस

डीके/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.