राजधानी दिल्ली में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा 14 और 15 अगस्त को भी कई हिस्सों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बारिश की फुहारें गर्मी से राहत दिलाएंगी। इस दौरान हवा 10-15 किमीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। आइए जानते हैं, दिल्ली में अगले 4-5 दिन कैसा रहेगा मौसम।
दिल्ली में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 11 अगस्त को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 12 और 13 अगस्त को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 14 और 15 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
कल कैसा रहेगा मौसम?

11 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि आर्द्रता का स्तर 90 से 85 प्रतिशत तक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बादल छाए रहेंगे और सुबह, दोपहर के समय हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, शाम और रात के समय बारिश की तीव्रता घटकर बहुत हल्की बारिश जारी रह सकती है, जिससे दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर देखने को मिलेगा।
परेशान कर सकती है चिपचिपी गर्मी
लगातार हो रही बारिश और बादल की आवाजाही के चलते तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट की संभावना है। तापमान 33 से 34 डिग्री के आसपास रह सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट के बावजूद भी चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। बारिश एक तरफ जहां गर्मी से राहत दे जाती है, दूसरी तरफ दिल्ली में पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से कई इलाकों और उससे सटे NCR में जलभराव देखने को मिला। जिस वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ।


Download Android App
Download iOS App




