Aaj ka Mausam 10 August 2026: दिल्ली-NCR में बरसेंगे बादल, राजस्थान-MP में भारी बारिश का अलर्ट; पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा

Summary :

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। असम, ओडिशा, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ और जलभराव की स्थिति है।

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। कुछ राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। असम, ओडिशा, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तेज बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल और उत्तराखंड में तेज बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam 10 August 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 10-11 और 13 अगस्त को भी बारिश की संभावना है। इसके बावजूद भी लोगों को उमस भरी गर्मी सताने वाली है।

राजस्थान के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान में मौसम कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग ने 10 और 11 अगस्त को दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है, इसके साथ ही कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। IMD ने सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। रविवार को हुई भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की वजह से स्कूल बंद

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की वजह से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे डिंडोरी शहर और टिकरिया का पल डूब गया है। मौसम विभाग ने आज विदिशा, सीहोर, राजगढ़, हरदा और देवास में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, भोपाल, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, सहित कई जिलों में येलो अलर्ट है। भारी बारिश और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखा गया है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam 10 August 2026
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश ने आफत मचा रखी है। मौसम विभाग ने 10 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। लगातार को रही बारिश की वजह से नदियों का जल स्तर बढ़ है, जिससे तटीय इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (10 अगस्त) न्यूनतम तापमान (10 अगस्त)
दिल्ली (Delhi) 34°C 25°C
चेन्नई (Chennai) 38°C 27°C
शिमला (Shimla) 28°C 19°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 27°C
रांची (Ranchi) 31°C 23°C
जयपुर (Jaipur) 32°C 24°C
पटना (Patna) 34°C 28°C
नैनीताल (Nainital) 24°C 18°C
लखनऊ (Lucknow) 34°C 28°C
भोपाल (Bhopal) 28°C 24°C
कोलकाता (Kolkata) 33°C 27°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।