Vasudha 10th August 2026 Spoiler Alert: गुरु जी की 1 साल की शर्त से हिली Dev की दुनिया, क्या बिना बताए दूर चली जाएगी Vasudha?

Summary :

ज़ी टीवी के फेमस सीरियल 'वसुधा' के आने वाला एपिसोड में एक बड़ा मोड़ आने वाला है। गुरु जी की दी गई 1 साल की मुश्किल शर्त के कारण वसुधा को देव और चौहान परिवार को बिना बताए चुपचाप छोड़ना पड़ेगा। दूसरी ओर, अनहोनी के डर से देव को एक भयानक सपना आता है। जानिए क्या देव वसुधा के इस त्याग को रोक पाएगा?

ज़ी टीवी का फेमस शो ‘वसुधा’ इन दिनों दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर बना हुआ है। शो में हर रोज़ एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को भरपूर ड्रामा और इमोशन देखने को मिलने वाला है। एक तरफ जहां गुरु जी की एक शर्त के कारण वसुधा की ज़िंदगी पूरी तरह बदलने वाली है, वहीं दूसरी तरफ देव को एक ऐसा भयानक सपना आता है जो उसे अंदर तक झकझोर कर रख देता है।

गुरु जी की चौंकाने वाली शर्त, 1 साल का गुप्त बनवास

Vasudha 10th August 2026 Spoiler Alert
Vasudha 10th August 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

असली कहानी तो तब बदलती है, जब वसुधा अपनी परेशानियों का समाधान पाने के लिए गुरु जी के पास जाती है। गुरु जी वसुधा को बताते हैं कि उसकी समस्या का हल केवल एक ही उपाय से पॉसिबल है, लेकिन इसके लिए उसे बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। शर्त यह है कि वसुधा को चौहान परिवार और अपने प्रिय देव से पूरे 1 साल के लिए दूर रहना होगा।

वसुधा गुरु जी से पूछती है कि वह बिना किसी को बताए इतनी दूर कैसे जा सकती है? लेकिन गुरु जी साफ कर देते हैं कि अगर यह उपाय काम करना है, तो उसे अपनी पहचान और ठिकाना किसी को भी नहीं बताना होगा। गुरु जी उसके गांव में रहने का इंतजाम करने का भरोसा देते हैं, जिसके बाद भारी मन से वसुधा इस मुश्किल रास्ते को चुनने के लिए मान जाती है।

देव को आया डरावना सपना, घबराहट में पुकारा ‘वसुधा’ का नाम

Vasudha Upcoming Promo Today
Vasudha Upcoming Promo Today ( Source: Social Media) 

एक तरफ वसुधा अपने मन में बिछड़ने का दुख समेटे चुपचाप जाने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ देव को किसी अनहोनी का अहसास होने लगता है। सोते समय देव को एक बेहद भयानक सपना आता है। सपने में वह देखता है कि वसुधा उसे हमेशा के लिए छोड़कर कहीं दूर जा रही है और वह पूरी तरह बेबस खड़ा है।

इस बुरे सपने से देव की अचानक नींद खुल जाती है। वह घबराकर उठ बैठता है और जोर-जोर से वसुधा का नाम पुकारने लगता है। देव का यह सपना इस बात का इशारा करता है कि उसका दिल पहले ही इस आने वाले तूफान को महसूस कर चुका है।

क्या देव रोक पाएगा वसुधा का यह सबसे बड़ा कदम?

Vasudha leaving Chauhan house
Vasudha leaving Chauhan House ( Source: Social Media) 

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या वसुधा का यह त्याग देव और चौहान परिवार को बचा पाएगा? वसुधा देव से बेइंतहा प्यार करती है, लेकिन गुरु जी की शर्त के आगे उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।

क्या देव को वसुधा के जाने से पहले उसकी इस गुप्त योजना का पता चल जाएगा? या फिर वसुधा चुपचाप 1 साल के लिए देव की ज़िंदगी से गायब हो जाएगी? यह देखना आने वाले एपिसोड में बेहद दिलचस्प होने वाला है।

Read More: Vasudha 08 August 2026 Spoiler Alert: अवॉर्ड देने पहुंची टीम के सामने ही सरेआम नीलाम हुई..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।