Vasudha 08 August 2026 Spoiler Alert: अवॉर्ड देने पहुंची टीम के सामने ही सरेआम नीलाम हुई चौहान परिवार की इज्जत

Summary :

जी टीवी के फेमस सीरियल 'वसुधा' (Vasudha) के आने वाले 8 अगस्त 2026 के एपिसोड में एक नया भूचाल आने वाला है। बिजनेसमैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड की टीम के सामने सज्जन श्रीवास्तव ने चौहान परिवार पर अपनी बुजुर्ग सदस्य संतोष दाजी सा के साथ दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। जानिए क्या सारिका की चाल कामयाब होगी या फिर संतोष दाजी सा परिवार की इज्जत बचाने के लिए खामोश रहेंगी?

जी टीवी के फेमस शो ‘वसुधा’ में इन दिनों एक के बाद एक ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिन्होंने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधकर रखा है। एक तरफ जहां पूरा चौहान परिवार चंद्रिका और वसुधा को मिलने वाले ‘बिजनेसमैन ऑफ द ईयर‘ अवॉर्ड की खुशी में झूम रहा है, वहीं दूसरी तरफ घर की दुश्मन बनी सारिका ने इस खुशी के मौके को मातम में बदलने का पूरा प्लान बना लिया है। आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है, जिससे चौहान परिवार की इज्जत खतरे में पड़ जाएगी।

खुशी के माहौल में छाया सन्नाटा: लंच टेबल पर जब पहुंचे अवॉर्ड कमेटी के सज्जन श्रीवास्तव

Vasudha 08 August 2026 Spoiler Alert
Vasudha 08 August 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

कहानी के इस नए मोड़ में देखने को मिलता है कि चौहान हाउस में काफी चहल-पहल है। ‘बिजनेसमैन ऑफ द ईयर‘ अवॉर्ड का फैसला करने के लिए सज्जन श्रीवास्तव अपनी पूरी टीम के साथ चौहान परिवार के घर पहुंचे हैं। पूरा परिवार एक साथ बैठकर लंच कर रहा होता है।

देव काफी खुश नजर आ रहा है और वह हंसते हुए कहता है कि आज तो मां सा और वसु को इतना बड़ा सम्मान मिलने वाला है, इसलिए वह खुशी के मारे डबल खाना खाएगा। पूरा परिवार एक हंसते-खेलते और सुखी परिवार की तरह लंच एन्जॉय कर रहा होता है। लेकिन इस हंसी-खुशी के पीछे एक बड़ा तूफान छिपा बैठा था, जिसका अंदाजा शायद देव या चंद्रिका को बिल्कुल भी नहीं था।

खिचड़ी की कटोरी और सज्जन का इल्जाम: क्या सच में बुजुर्गों के साथ हो रहा है दुर्व्यवहार?

Vasudha Upcoming Twist
Vasudha Upcoming Twist ( Source: Social Media)

लंच के दौरान ही सावित्री एक कटोरी में गर्म खिचड़ी लेकर आती है। यह खिचड़ी संतोष दाजी सा के लिए होती है, जिनकी हाल ही में सर्जरी हुई है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। लेकिन जैसे ही सज्जन श्रीवास्तव संतोष को अलग से खिचड़ी खाते देखते हैं, वे पूरी बात को गलत समझ बैठते हैं।

सज्जन तुरंत तंज कसते हुए कहते हैं कि बाहर से इतना संस्कारी दिखने वाले चौहान परिवार में बुजुर्गों के साथ ऐसा बर्ताव होता है? वे सीधे-सीधे चौहान परिवार पर आरोप लगा देते हैं कि वे अपने घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं। सज्जन का यह बयान पूरे परिवार के होश उड़ा देता है।

सारिका की खतरनाक साजिश: क्या संतोष दाजी सा खोलेंगी चंद्रिका-वसुधा का काला सच?

Vasudha Serial latest News
Vasudha Serial latest News ( Source: Social Media)

जैसे ही सज्जन इल्जाम लगाते हैं, घर में मौजूद सारिका को अपना दांव खेलने का सुनहरा मौका मिल जाता है। सारिका तुरंत संतोष के पास पहुंचती है और उकसाते हुए कहती है कि वे पूरी दुनिया के सामने सच बता दें। सारिका चाहती है कि संतोष सबके सामने यह कबूल कर ले कि चंद्रिका और वसुधा ने मिलकर उसके साथ कितना बड़ा धोखा किया है।

सावित्री भी संतोष से सच बोलने की गुजारिश करती है। अब पूरा माहौल तनावपूर्ण हो चुका है। सज्जन श्रीवास्तव और अवॉर्ड कमेटी के सदस्य संतोष के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। अगर संतोष सच बोल देती है, तो चंद्रिका और वसुधा का अवॉर्ड हाथ से चला जाएगा और परिवार की इज्जत नीलाम हो जाएगी। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या संतोष अपनी पुरानी रंजिश का बदला लेगी या फिर परिवार का मान बचाने के लिए चुप्पी साध लेगी।

Read More: Playground Season 5 Promo: Alliance’ के कलेश के बाद अब Elvish Yadav पर निशाना..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।