Playground Season 5 Promo: Alliance’ के कलेश के बाद अब Elvish Yadav पर निशाना! Vanshaj Singh बोले- “अब तुम्हारी बारी “

Summary :

प्लेग्राउंड सीजन 5' (Playground Season 5) में वंशज सिंह (Vanshaj Singh) की धमाकेदार वाइल्डकार्ड एंट्री ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। 'अलायंस' (Alliance) शो में कुशल टंडन (Kushal Tandon) के साथ हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे और हाथापाई की धमकियों के बाद, अब वंशज ने एल्विश यादव (Elvish Yadav), तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और आरुष भोला (Aarush Bhola) को सीधा चैलेंज दे दिया है। जानिए क्या है पूरा विवाद और वंशज के तीखे बयानों के पीछे की असली कहानी।

रियलिटी शोज़ की दुनिया में अगर ड्रामा और कलेश न हो, तो मज़ा ही अधूरा रहता है। रीसेंट में शो ‘अलायंस’ (Alliance) में अपने तेवरों और कुशल टंडन (Kushal Tandon) के साथ हुई जबर्दस्त लड़ाई से सुर्खियों में आए वंशज सिंह (Vanshaj Singh) एक बार फिर चर्चा में हैं।

वंशज ने अब ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ (Playground Season 5) में ऐसी पावरफुल एंट्री मारी है कि शो के मेंटॉर्स के भी होश उड़ गए हैं। प्रोमो में वंशज ने सीधा एल्विश यादव (Elvish Yadav) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) जैसी बड़ी हस्तियों से पंगा ले लिया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और वंशज ने ऐसा क्या बोल दिया, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

‘अलायंस’ में ‘बेटा-बाबू’ से शुरू हुई थी बहस, बात थप्पड़ और हाथापाई तक पहुंची

Vanshaj Kushal Alliance
Vanshaj Kushal Alliance ( SourceA: Social Media)

वंशज सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। हाल ही में खत्म हुए शो ‘अलायंस’ के पहले ही दिन से वंशज और टीवी के जाने-माने एक्टर कुशल टंडन के बीच जंग छिड़ गई थी। टास्क के दौरान जब कुशल ने वंशज को “बद्तमीज बच्चा” और “बेटा” कहकर नीचा दिखाने की कोशिश की, तो वंशज ने भी तुरंत पलटवार करते हुए उन्हें “बाबू” कह दिया।

यह सुनते ही कुशल टंडन का ईगो बुरी तरह हर्ट हो गया और बात नेशनल टीवी पर “तू सबके सामने पिट जाएगा” जैसी धमकियों तक पहुंच गई। कुशल ने तो यहां तक कह दिया था कि उनके कॉन्ट्रैक्ट में किसी को भी थप्पड़ मारने की छूट है।

इसके बाद वंशज वाइल्डकार्ड बनकर वापस आए और एक सार्कास्टिक ‘ओपन लेटर’ पढ़कर कुशल को फिर उकसाया। दोनों के बीच नौबत धक्का-मुक्की और हाथापाई तक आ गई थी, जिसे ज़ैद दरबार, अलि गोनी और निखिल चिनपा ने जैसे-तैसे शांत कराया। इस बवाल से तंग आकर सोहेल खान तक सेट छोड़कर चले गए थे।

‘प्लेग्राउंड 5’ में आते ही गर्माया माहौल: “कुशल का मंगल निकाल दिया, अब आपकी बारी”

‘अलायंस’ में मचे इस घमासान के बाद वंशज सिंह अब अमेज़न एमएक्स प्लेयर और प्राइम वीडियो के मशहूर शो ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ में नज़र आ रहे हैं। शो के धमाकेदार प्रोमो में मेंटॉर एल्विश यादव ने जब वंशज से बड़े मज़ाकिया अंदाज में पूछा, “सब कुशल मंगल है ना?”

इस पर वंशज ने बिना पलक झपकाए ऐसा तीखा जवाब दिया जो अब हर तरफ वायरल हो रहा है। वंशज ने कहा, “एक शो में कुशल का मंगल निकाल दिया है, अब आप तीनों की बारी है।” वंशज का यह करारा जवाब सुनकर न सिर्फ एल्विश यादव बल्कि वहां मौजूद तेजस्वी प्रकाश भी हैरान रह गईं। वंशज के इस एटीट्यूड ने साफ कर दिया है कि वे इस शो में किसी से दबने वाले नहीं हैं।

मेंटॉर्स को भी दी खुली चुनौती: “15 दिन पहले आता तो उस कुर्सी पर मैं बैठा होता”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 24hour (@24hour___show)

वंशज सिंह का हमला सिर्फ एल्विश और तेजस्वी तक ही सीमित नहीं रहा। उन्होंने शो के एक और मेंटॉर आरुष भोला (Aarush Bhola) पर भी ताने मारने में कोई कमी नहीं छोड़ी। वंशज ने खुलेआम कहा कि वे अपने पर्सनल कामों में बिजी थे, इसीलिए 15 दिन देरी से शो में आए हैं। अगर वे टाइम पर आते, तो आज आरुष भोला की जगह मेंटॉर की कुर्सी पर वे खुद बैठे होते।।

शज के इस तेवर और एटीट्यूड को देखकर लोग सोशल मीडिया पर ग्रुप्स बंट गए हैं। कुछ लोगों को उनका यह बेबाक अंदाज पसंद आ रहा है, तो कुछ इसे ओवर-कॉन्फिडेंस कह रहे हैं। खैर, वंशज के आते ही शो में माहौल गरम हो चुका है और अब आगे दर्शकों को भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा।

लोग पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं; जहाँ एक यूज़र ने लिखा कि “बीती रात का ग्रुप वीडियो देखो, यह बच्चा कल तक तो हाथ जोड़ रहा था और आज अचानक से खुद को मैन समझने लगा है, वहीं दूसरे यूज़र ने मज़ाक बनाते हुए कहा कि “प्लेग्राउंड तो एकदम सीज़न 2 की तरह ही मज़ेदार हो गया है, बहन-बच्ची वापस आ गया है गाइस ।

इसके अलावा कई यूज़र्स ये अंदाज़ा लगाते दिखे कि “क्या ये सब वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स हैं?”, तो कुछ लोग वंशज के इस बेबाक एटीट्यूड को देखकर उन्हें “उस्ताद” कहते नज़र आए।

Read More: Anupama 07 August Spoiler Alert: कुकिंग कॉम्पिटिशन के बीच हाथ हुआ ज़ख्मी, तो वहीं Prerna..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।