श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में आज एक गांव में घेराबंदी और खोज अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में बाधा पहुंचाने वाले प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के छुपे होने की खुफिया सूचना मिली जिसके बाद सेना के विशेष अभियान दस्ते,जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने सुबह जिले के वोकाइया गांव में घेराबंदी एवं खोज अभियान चलाया। इस दौरान सभी पुरुषों को स्थानीय खेल के मैदान में एकत्र होने को कहा गया।
इस बीच, कुछ महिलाओं ने यह कहकर विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया । सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के साथ धक्का-मुक्की हुई इसी के साथ विरोध-प्रदर्शन तेज होता गया और सुरक्षा बलों को उन्हें तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलीबारी करनी पड़ी।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद इस अभियान को समाप्त कर दिया गया। फिलहाल अभी कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है ।


Download Android App
Download iOS App





