Air India: पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी तनाव के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए 30 मार्च 2026 को कुल 20 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है। इनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आने-जाने वाली 10 गैर-निर्धारित उड़ानें शामिल हैं, जो प्रस्थान स्टेशनों पर स्लॉट उपलब्धता और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करेंगी।

ये उड़ानें यूएई के संबंधित भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से प्राप्त आवश्यक अनुमतियों के साथ संचालित की जा रही हैं। एयरलाइंस समूह पश्चिम एशिया के गंतव्यों से और जाने वाली अतिरिक्त तदर्थ उड़ानें संचालित करने के हर संभव अवसर की तलाश में है।
एयर इंडिया से जारी किया हेल्पलाइन नंबर
उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य क्षेत्रों से आने-जाने वाली एयर इंडिया की सभी निर्धारित उड़ानें सामान्य कार्यक्रम के अनुसार चलती रहेंगी। जिन मार्गों पर एयर इंडिया समूह की निर्धारित सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित हैं, उन यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भविष्य की किसी तारीख के लिए अपनी बुकिंग बदलने या पूर्ण रिफंड लेने की सुविधा दी गई है। एयर इंडिया के यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी बुकिंग बदलने या रद्द करने के अनुरोध एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करें। अधिक जानकारी के लिए 24×7 ग्राहक सहायता हॉटलाइन +91 1169329333 या +91 1169329999 पर संपर्क करें।

Air India: यात्रियों को बड़ी राहत
यूएई के किसी भी स्टेशन से यात्रा बुक कराने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों को विशेष राहत दी गई है। वे यूएई से भारत के किसी भी गंतव्य के लिए संचालित होने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की अतिरिक्त वाणिज्यिक उड़ानों पर बिना अतिरिक्त शुल्क अपनी उड़ान आसानी से बदल सकते हैं। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रभावित यात्रियों से सक्रिय रूप से संपर्क कर रही हैं। एयरलाइंस ने अनुरोध किया है कि यात्रियों के पास एयरलाइन के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर अपडेटेड और सक्रिय हो, ताकि महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर पहुंच सकें।
Air India and Air India Express will together operate 20 scheduled and non-scheduled flights, to and from the West Asia region on 30 March 2026.
Read more: https://t.co/j6sClwqayT
— Air India (@airindia) March 29, 2026


Download Android App
Download iOS App




