चीन में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए वहां फंसे भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने के लिए एक पहल की शुरुआत की जा रही है। एयर इंडिया का 423 सीटों वाला बी747 विमान भारतीय नागरिकों को चीन से बाहर निकालने के लिए शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर साढ़े 12 बजे रवाना होगा।
एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी ने कहा कि, ‘‘ बी747 विमान दिल्ली से अपराह्न 12 बजकर 30 मिनट पर रवाना होने के लिए तैयार है और कल दो बजे तक वापस आ जाएगा। यह मुंबई से शुक्रवार सुबह ही दिल्ली आया है।’’ सरकार ने चीन के हुबेई प्रांत में रहने वाले 600 भारतीय लोगों से यहां वापस लौटने की इच्छा के बारे में जानकारी लेने के लिए संपर्क किया था। हुबेई प्रांत के वुहान में इस वायरस से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
विधानसभा चुनाव : BJP के अनेक दिग्गज नेता करेंगे आज दिल्ली में ताबड़तोड़ रैलियां
बता दें चीन के बाद कोरोना वायरस अब दुनिया के 17 देशों में पहुंच चुका है। भारत, नेपाल, तिब्बत, कंबोडिया और श्रीलंका में कोरोना वाइरस के एक-एक मरीज मिले हैं। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 213 पहुंच गई है। वहीं कुल 9,692 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 5,806 मामले हुबेई प्रांत के हैं और यहां 204 लोगों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



