Air India का विमान AI171 अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए उड़ान भरी थी तभी उड़ान भरने के बाद वह दुर्घटना का शिकार हो गया। इस भयावह हादसे में 260 लोग की मौत हो गई। बता दें कि 260 लोगों में से 229 यात्री, 12 चालक दल के सदस्य और 19 लोग जमीन पर थे। कुछ ही पल में सभी की दर्दनाक मौत हो गई थी। इतिहास में सबसे भयावह प्लेन क्रैश की घटना के बाद AAIB ने प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार विमान के दोनों इंजन फेल हो गए थे।
रिपोर्ट में खुलासा
इस घटना के बाद AAIB ने जांच शुरू की और प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उड़ान भरने के 90 सेकंड के बाद विमान के दोनों अचनाक बंद हो गए थे। इस दौरान विमान की पावर बहुत कम हो गई थी और विमान तेजी से नीचे उतर गया। EAFR से डेटा की जांच करने के बाद पता चला कि उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, दोनों इंजनों के ईंधन कटऑफ स्विच, एक सेकंड के अंतराल पर, अचानक RUN से CUTOFF पर चले गए। जिससे विमान क्रैश हो गया था।
पायलटों की बातचीत
रिपोर्ट में क्रैश हुए विमान की जानकारी के साथ ही कॉकपिट में पायलटों की बातचीत सामने आई है। बता दें कि इस दौरान एक पायलट को दूसरे से पूछते हुए सुना गया कि तुमने कटऑफ क्यों किया?” जिस पर दूसरे पायलट नें जवाब दिया की यह मैंने नहीं किया। जिससे माना जा रहा है कि फ्यूल स्विच बंद हो गया था और इंजन फेल हो गए थे।
पायलटों ने की कोशिश
AAIB की रिपोर्ट के अनुसार, फ्यूल स्विच को दोबारा शुरू करने के लिए दोनों पायलटों ने विमान के दोनों इंजनों को फिर से चालू करने की कोशिश की लेकिन इंजन 2 स्थिर नहीं हो पाया। इस समय विमान 180 नॉट की गति तक पहुँच गया था और तेजी से नीचे आ गया था। जब दोनों पायलटों की कोशिश नाकाम हो गई तब “मेडे” का संदेश भेजा गया।
also media: Maharashtra: चलती ट्रेन में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


Download Android App
Download iOS App




