दिल्ली जा रहा एयर इंडिया के विमान का इंजन आसमान में हुआ बंद, 150 यात्री थे सवार

Summary :

AIR INDIA विमान ने बेंगलुरु में सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग की

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से AIR INDIA विमान ने उड़ान भरी थी। बेंगलुरु AIR INDIA का विमान क्रू सदस्य सहित 150 यात्री लेकर दिल्ली जा रहा था। लेकिन उड़ान भरने के बाद ही  विमान का एक इंजन हवा में बंद हो गया, जिससे आपातकालीन स्थिति में विमान को बेंगलुरु में उतारना पड़ा। विमान का एक इंजन बंद होने के बाद विमान ने लगभग एक घंटे तक आसमान में ही चक्कर लगाया फिर बेंगलुरु के हवाई अड़्डे पर विमान की सुरक्षित लैंडिग कराई गई। इस घटना में कोई हादसा नहीं हुआ सभी क्रू सदस्य सहित 150 यात्री सुरक्षित है।

विमान की आपात लैंडिंग

विमान का एक इंजन बंद होने के बाद विमान एक घंटे तक आसामान में ही चक्कर लगाता रहा। जिससे विमान में अफरातफरी और यात्रियों में घबराहट हो गई थी। लगभग एक घंटे बाद रात को 8:11 बजे, विमान ने सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग की। इस दौरान एयरपोर्ट की सुरक्षा और आपातकालीन टीमें पूरी तरह से सतर्क थीं। विमान की तकनीकी खराब होने के कारण विमान का इंजन बंद हो गया था। तकनीकी खराबी को ठीक करके विमान ने देर रात दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी और यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली पहुंचाया गया

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।