Air India: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस शुक्रवार को इस क्षेत्र के विभिन्न गंतव्यों के लिए 34 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि दोनों एयरलाइन शुक्रवार को 28 गैर-निर्धारित सेवाएं संचालित करेंगी। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट से आने-जाने वाली छह निर्धारित उड़ानों का भी संचालन करेगी।
Air India and Air India Express will together operate 34 scheduled and non-scheduled flights, to and from the West Asia region on 20 March 2026.
Read more: https://t.co/nj2SvHQgQa
— Air India (@airindia) March 19, 2026
Air India: युद्ध के कारण उड़ानों का संचालन बाधित
बयान के अनुसार, दोनों एयरलाइन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आने-जाने वाली 28 गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष में अमेरिका, इजराइल और ईरान के शामिल होने के बाद से उड़ानों का संचालन बाधित रहा है। बता दें, यह कदम यात्रियों की बढ़ती मांग और क्षेत्रीय परिस्थितियों को देखते हुए उठाया गया है। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच तनाव एक पूर्ण सैन्य संघर्ष में बदल चुका है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) से हुई।

Iran-US-Israel War: अमेरिका-इजरायल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत
इस औचक हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और दर्जनों शीर्ष अधिकारियों की मौत हो गई, जिससे पूरे मध्य पूर्व में युद्ध छिड़ गया. इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे। संघर्ष का दायरा तब और बढ़ गया जब ईरान ने दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने की घोषणा की, जिससे वैश्विक तेल कीमतों में भारी उछाल आया और अमेरिका ने जलमार्ग सुरक्षित करने के लिए अतिरिक्त युद्धपोत तैनात किए।



Download Android App
Download iOS App




