Ghaziabad News: 13वीं मंजिल से कूदकर बेटे ने की आत्महत्या, मां का शव फ्लैट से बरामद, इलाके में हड़कंप

Summary :

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक सोसाइटी में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने 13वीं मंजिल से बृहस्पतिवार को कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि उसकी मां अपने फ्लैट में मृत पाई गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि घटना कविनगर थानाक्षेत्र स्थित महागुन सोसाइटी के विनायक टावर की है और मृतकों की पहचान राजवीर व उसकी 70 वर्षीय मां सतनाम कौर के रूप में हुई है। फ्लैट से मां का शव बरामद सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस…

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक सोसाइटी में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने 13वीं मंजिल से बृहस्पतिवार को कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि उसकी मां अपने फ्लैट में मृत पाई गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि घटना कविनगर थानाक्षेत्र स्थित महागुन सोसाइटी के विनायक टावर की है और मृतकों की पहचान राजवीर व उसकी 70 वर्षीय मां सतनाम कौर के रूप में हुई है।

Ghaziabad News
Ghaziabad News

फ्लैट से मां का शव बरामद

सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि 70 वर्षीय महिला सतनाम कौर का शव उनके फ्लैट में पड़ा था। उन्होंने बताया कि पेशे से ज्योतिष राजवीर अपनी मां के साथ फ्लैट में रहता था जबकि उसकी पत्नी और बेटे विवाद की वजह से ‘क्रॉसिंग रिपब्लिक’ सोसाइटी में अलग रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, राजवीर को हाल के वर्षों में काफी नुकसान हुआ था और उसके पिता व भाई की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।

Ghaziabad News
Ghaziabad News

Ghaziabad News: जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और राजवीर की मां के शरीर पर भी चोट का कोई निशान नहीं दिखा। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं राजवीर ने आत्महत्या से पहले कहीं अपनी मां की हत्या तो नहीं की।

Ghaziabad News
Ghaziabad News

ALSO READ: मांझी के आवास पर दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए कई एनडीए नेता, बोले- गंगा-जमुनी तहजीब से बिहार की एकता मजबूत

Rahul Kumar Rawat