पटना : बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार राजद सुप्रीमो लालू यादव के घर में तेजप्रताप की शादी की रौनक पूरे चरम पर है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के शादी समारोह से पूर्व योगा गुरू रामदेव बाबा पहुंचकर दोनों वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए दाम्पत्य जीवन जीने एवं हर संभव एक-दूसरे को मदद करने की शपथ दिलायी।
रामदेव बाबा उक्त अवसर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर स्वस्थ रहने के लिए तीन आसन प्राणायाम करने तथा काढ़ा पीने को कहा। यह आपको पूर्ण स्वस्थ होने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि लालू जी के घर ऐश्वर्या राय के आत ही शुभ कार्य होना शुरू हो गया है। इन्हें बेहतर इलाज हेतु छह सप्ताह का बेल मिला है। लालू प्रसाद आतंकवादी नहीं है उन्हें पूर्ण रूप से बेल मिल जायेगा, हम स्वस्थ रहने की कामना करते हैं।
उधर रामदेव बाबा ने पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय के घर पहुंचकर वध-वधू पक्ष को आशीर्वाद दिया। वहीं उनके घर भोजन किया। वहीं चन्द्रिका राय, उनकी पत्नी एवं ऐश्वर्या राय ने बाबा का पैर छू प्रणाम किया।तेजप्रताप यादव के शादी शाम के 6:30 बजे 10 सकुलर रोड राबड़ी देवी के आवास से वेटनरी कॉलेज मैदान के लिए बारात निकलेगी। उनके साथ भागलपुर, पटना छपरा, मुजफ्फरपुर से पांच पांच बैण्ड-बाजा के साथ रथ पर बैठकर पहुंचेंगे। जहां पर हजारों वर एवं वधू पक्ष के बारात एवं शराती के मौजूदगी में जय-माला की रश्म पूरी की जायेगी।
वर-माला का स्टेज सजाने हेतु लखनऊ से कलाकार को बुलाया गया है। आज शाम तेजप्रताप यादव अपनी दुल्हनिया ऐश्वर्या राय को ब्याहने जाएंगे। उससे पहले हल्दी, चुमावन और राबड़ी आवास पर मटकोर के बाद हुए सेलीब्रेसन में जहां राबड़ी देवी बहू के आने की खुशी में डांस फ्लोर पर डांस करती नजर आईं, वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री और दूल्हे के भाई राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी जमकर डांस किया।
देशी ब्वॉयज ऑन फ्लोर, भाई की शादी है। हमलोग जैसे हैं वैसे सीधे, सरल और बेबाक। तेजस्वी ने चॉकलेट कलर के कुर्ते और तेज प्रताप ने क्रीम कलर का कुर्ता पहन रखा है और दोनों भाई जमकर डांस कर रहे हैं। तेज प्रताप ने सफेद रंग की एक पगड़ी भी पहन रखी है और क्लीन सेव होकर छोटे भाई तेजस्वी का साथ दे रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में राबड़ी देवी भी अपनी बड़ी नतिनी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
राबड़ी देवी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। घर का माहौल पूरी तरह शादी के रंग में रंग चुका है। अब बस इंतजार है शाम में निकलने वाली बारात काए जो राबड़ी आवास से निकलकर वेटेनरी ग्राउंड पहुंचेगी और फिर उसके बाद शादी की सभी रस्में तेजप्रताप के होने वाले श्वसुर चंद्रिका राय के घर निभाई जाएंगी।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



