अखिलेश और मायावती का साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल, हो सकता है गठबंधन का ऐलान

Summary :

सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों के बीच खाका तैयार होने के साथ शीर्ष नेता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार दोपहर को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रेस निमंत्रण के अनुसार, इस प्रेस निमंत्रण पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र चौधरी और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने संयुक्त हस्ताक्षर किए हैं। यह संयुक्त संवाददाता सम्मेलन पांच सितारा होटल ताज में आयोजित होगा।

सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों के बीच खाका तैयार होने के साथ शीर्ष नेता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। इसके साथ ही सीटों का ऐलान भी हो सकता है। सूत्रों ने कहा कि खनन घोटाले और गठबंधन पर इसके प्रभाव को आंका जाना बाकी है। यह समझौता लगभग पूरा हो चुका है।

akhilesh_mayawati

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि एसपी और बीएसपी 37-37 सीटों को साझा करेंगे, जबकि वे अजीत सिंह के राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के लिए दो सीटें छोड़ देंगे। यह गठबंधन कांग्रेस के लिए अमेठी और रायबरेली इन दो सीटें को भी छोड़ सकता है।

Desk Team