लखनऊ, 22 नवंबर (आईएएनएस )। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश के थानों पर सपाई गुंडों का कब्जा था। कानून व्यवस्था पूरी ध्वस्त थी। वहीं, मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा केवल परिवार और पैसे वालों की पार्टी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पीडीए केवल धोखा है।
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनता अखिलेश राज की अराजकता भूली नहीं है। पीडीए पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बार-बार इसका अर्थ बदलते रहते हैं जबकि असलियत में अखिलेश के पीडीए का मतलब- ‘पीटेंगे, डकैती डालेंगे और अपहरण करेंगे’ है। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश के थानों पर सपा से जुड़े लोगों का कब्जा था और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता सपा प्रमुख अखिलेश यादव के शासनकाल की स्थिति भूली नहीं है। जनता अब दोबारा सपा को सत्ता में नहीं लाना चाहती है।
मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई थी। परीक्षाओं में नकल माफियाओं का दबदबा था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने नकल माफियाओं के इस सिंडिकेट को पूरी तरह खत्म करने का काम किया है। अब प्रदेश में बेहतर शिक्षा व्यवस्था का माहौल है।
उन्होंने कहा कि सपा का मूल चरित्र हमेशा से दलित विरोधी रहा है। जब अखिलेश यादव सत्ता में थे तब उनके गुंडे खुलेआम दलितों की बस्तियां जलाते थे और उनकी जमीनों पर कब्जा करते थे। उन्होंने कहा कि आज यूपी में कानून का राज है। यूपी में तीसरी बार जनता एनडीए की सरकार बनाएगी।
–आईएएनएस
विकेटी/पीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



