देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमित मरीजों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 2 दिन से 90 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच कोरोना वायरस के मामलों में भारत के दुनिया के सभी देशों में दूसरे स्थान पर पहुंच जाने पर केंद्र सरकार पर हमला करते हुये समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने ‘आरोग्य सेतु ऐप से जनता का डेटा तो ले लिया पर ऐप कोरोना वायरस के नियंत्रण में असफल रहा’।
कोरोना पीड़ितों के मामलों में भारत ने दुनिया में ‘नंबर 2’ बनकर भाजपा सरकार के दावों की पोल खोल दी है. सरकार ने आरोग्य सेतु से जनता का डेटा तो ले लिया पर ये कोरोना के नियंत्रण में असफल रहा.
भाजपा के थाली, ताली व दीये जलाने के इवेंट मैनेजमेंट के नाटक का सच भी अब जनता के सामने है. pic.twitter.com/g63AE3UPmp
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 7, 2020
यादव ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, ”कोरोना पीड़ितों के मामलों में भारत ने दुनिया में ‘नंबर 2’ बनकर भाजपा सरकार के दावों की पोल खोल दी है। सरकार ने आरोग्य सेतु से जनता का डेटा तो ले लिया पर यह ऐप कोरोना वायरस के नियंत्रण में असफल रहा ।
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के थाली, ताली व दीये जलाने के इवेंट मैनेजमेंट के नाटक का सच भी अब जनता के सामने है।” देश में एक दिन में 90,802 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद सोमवार को कोविड-19 मरीजों की संख्या 42 लाख के पार चली गई है।


Download Android App
Download iOS App



