समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार(27 अक्टूबर) भाजप सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सभी योजनाओं में बिचौलिए उगाही करते हैं। इस सबकी जानकारी होते हुए भी सरकार की आंखे बंद हैं।
भाजपा सरकार की प्रदेश और केन्द्र की योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार: अखिलेश यादव
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के नाम पर कन्नौज की तिर्वा निवासी सोनम को ठगा गया। इस कारण वह बहुत दुःखी थी। भाजपा सरकार की प्रदेश और केन्द्र की योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। बजट की लूट हो रही है। कोई योजना जमीन पर नहीं दिखाई दे रही है।
जनता को डेंगू, मलेरिया बुखार तक का इलाज उपलब्ध नहीं करा पा रही सरकार: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में योजनाओं का हल्ला ज्यादा है, लोगों को लाभ नहीं हो रहा है। जनता का हर वर्ग उत्पीड़न का शिकार है। भ्रष्टाचार से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हैं। सरकार जनता को डेंगू, मलेरिया बुखार तक का इलाज उपलब्ध नहीं करा पा रही है। अस्पतालों में दवाएं और अन्य सुविधाएं नहीं हैं। जनता परेशान और बेहाल है।


Download Android App
Download iOS App



