उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सीट बंटवारे पर सहमत हो गए हैं। बुधवार शाम इसका एलान हो सकता है। कांग्रेस को 17 सीटें मिलेंगी। अखिलेश यादव ने कहा अंत भला तो सब भला, गठबंधन होगा।
Highlights
- कांग्रेस-सपा गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
- कांग्रेस गठबंधन सीट बंटवारे पर सहमत हो गए
- कांग्रेस को 17 सीटें मिलेंगी
बता दें, विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के प्रमुख सहयोगी दल कांग्रेस व सपा के बीच यूपी में सीटों को लेकर समझौता नहीं हो पा रहा था। सपा द्वारा 17 सीट देने के प्रस्ताव पर कांग्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया था। हालांकि, अखिलेश यादव के बयान के बाद अब गठबंधन तय माना जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



